दही और शहद से घर बनाएं खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
-1772209400083.webp)
अधिकतर महिलाएं चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती है, खासकर कुछ महिलाएं चेहरे पर होने वाली टैनिंग को लेकर हमेशा परेशान रहती है और इसके लिए कई तरह के उपाय भी आजमाती है। अगर आप भी टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे टैन रिमूवल फेस पैक के बारे में बताएंगे, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।
चेहरे के लिए टैन रिमूवल फेस पैक
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं टैनिंग के कारण परेशान रहती है। टैनिंग अक्सर चेहरे की सुंदरता को कम कर देती है, जिससे चेहरे का रंग फीका दिखने लगता है, लेकिन अब आप घर पर रहकर कम खर्च में एक खास टैन रिमूवल फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जो आपके चेहरे से टैनिंग को कम करने में बेहद मदद करेगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें- Instant Face Pack At Home: घर में है फंक्शन लेकिन चेहरा है डल? लगाएं ये Face Pack, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- दही
- शहद
- कॉफी पाउडर
- नींबू का रस
फेस पैक बनाने का तरीका
- इस फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा कॉफी पाउडर ले।
- उसमें दो बड़े चम्मच दही मिला दे थोड़ा शहद और कुछ बूंद नींबू के रस की मिला दें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर ले।
- सभी सामग्री को मिलाने के बाद इसे तब तक फेंटे, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
![INS - 2026-02-27T215258.074]()
- जब यह गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
- इस फेस पैक को आप चेहरे पर कम से कम क्या 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखें।
- उसके बाद अपने चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ पानी से धो ले।
- अगर आप इस फेस पैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Homemade Bleach: घर पर ऐसे बनाएं खास नेचुरल ब्लीच, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
