Ayurvedic Face Pack at Home: एक्सपर्ट का बताया यह आयुर्वेदिक फेस पैक दे सकता है आपको ग्लोइंग स्किन, जानें इसके बारे में

Ayurvedic Face Pack at Home: अगर आप भी गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास आयुर्वेदिक फेस पैक तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-03-12, 22:04 IST
image

अधिकतर महिलाएं चाहती हैं, कि उनका फेस ग्लोइंग और खूबसूरत दिखें। ऐसे में छोटे-मोटे पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से कुछ महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आयुर्वेदिक फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

होममेड आयुर्वेदिक फेस पैक

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए एक खास आयुर्वेदिक फेस पैक बेस्ट हो सकता है, जो आपके चेहरे से दाग धब्बे कम करने में मदद कर सकता है।

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आयुर्वेदिक फेस पैक जो प्राकृतिक चीजों से मिलकर बना होता है। ऐसे में आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से एक खास होममेड आयुर्वेदिक फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। आपको इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2026-03-12T194342.897

होममेड आयुर्वेदिक फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

  • तुलसी
  • एलोवेरा जेल
  • नीम का पानी
  • गुलाब जल 

यह भी पढ़ें- Instant Face Pack At Home: घर में है फंक्शन लेकिन चेहरा है डल? लगाएं ये Face Pack, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

होममेड आयुर्वेदिक फेस पैक बनाने का तरीका

  • आयुर्वेदिक फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट में थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें नीम का पानी और गुलाब जल मिला दें।
  • अब इन सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।

    2 - 2026-03-12T194347.019


  • अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे आप एक हफ्ते में 2 बार चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। 
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। 

यह भी पढ़ें- Homemade Face Pack for Eid: ईद से पहले इस खास होममेड फेस पैक का घर बैठे करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जाने बनाने का आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।