रिंग के कारण होने वाले रैशेज से निपटने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय

अगर आपको रिंग रैशेस हो गए हैं तो आप कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं।
Updated:- 2021-08-28, 12:00 IST
Easy Tips to Get Rid of Ring Rashes  in Hindi

हम सभी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई डिफरेंट टाइप की रिंग्स को पहनती हैं। यह रिंग्स आपकी उंगली ही नहीं बल्कि हाथों को भी अधिक ब्यूटीफुल बनाती हैं। जहां कुछ रिंग्स को हम केवल ओकेजनली पहनते हैं। मसलन, इन्हें किसी खास अवसर पर पहना जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ अंगूठियों को हम हमेशा पहनकर रखते हैं। जिसके कारण कभी-कभी आपको रिंग्स रैशेज भी हो जाते हैं।

दरअसल, अगर आपकी रिंग के नीचे की त्वचा में जलन और खुजली महसूस होती है या फिर वह लाल दिखती है, तो इसका अर्थ है कि आपको रिंग रैश की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। मसलन, कई बार रिंग की मेटल तो कभी आपकी सेंसेटिव स्किन के कारण भी आपको रिंग रैशेस हो सकते हैं। वैसे इन रैशेस से छुटकारा पाने के लिए यूं तो डॉक्टरी मदद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इन रिंग रैशेस से छुटकारा पा सकती हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

उतार दें अंगूठी

ring clean tips

अगर आपको रिंग रैशेस हो गए हैं तो सबसे पहले और जरूरी चीज जो आपको करनी चाहिए वह यह है कि आप अपनी अंगूठी तुरंत उतार दें। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब तक रैश पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते तब तक आपको अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।

अपनाएं यह ट्रिक

अमूमन ऐसा होता है कि हम अपने हाथों को क्लीन करने के लिए हैंड वॉश करते हैं, लेकिन उस दौरान अंगूठी उतारना जरूरी नहीं समझते। हालांकि, आपको यह पता होना चाहिए कि रिंग रैश होने की यह भी एक वजह होती है कि अंगूठी के नीचे पानी व साबुन जमा हो जाता है और फिर आपको समस्या होती है। इसलिए, रिंग रैश से बचने के लिए आप यह सुनिश्चित करें कि आप जब भी आप हैंड वॉश करें तो पहले उंगली से अंगूठी निकाल लें और उसके बाद हाथ धोएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप रिंग को दोबारा पहनने से पहले हाथों को पूरी तरह से सूखा लें।

जरूरी है अंगूठी की सफाई

ring wash

अमूमन महिलाएं अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करती हैं, लेकिन अंगूठी की क्लीनिंग पर उनका कम ही ध्यान जाता है। वह अपनी अंगूठी को कभी-कभी ही साफ करते हैं। जिसके कारण बहुत सारे धूल के कण आपकी रिंग की डिजाइन के बीच में फंस जाते हैं और फिर आपको रिंग रैशेस होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-ऑयली स्किन के लिए घर में 10 मिनट में करें खीरे से फेशियल

अंगूठी को करवाएं चेक

अगर आपको लंबे समय तक रिंग रैश की समस्या बनी रहती है तो हो सकता है कि ऐसा निकल एलर्जी के कारणहो रहा हो। इसलिए, बेहतर होगा कि आप तुरंत ज्वैलर के पास जाएं और अंगूठी को चेक करवाएं। यदि आपकी अंगूठी में निकल है, और लंबे समय तक उपयोग के कारण वह एक्सपोज्ड हो गया है, तो ऐसे में आप अंगूठी को फिर से रि-कोटेड करवा सकती हैं। इससे आपकी अंगूठी की चमक भी वापस आ जाएगी।

ज्यादा देर तक नजरअंदाज न करें

ring desgin

यदि इन सभी उपायों को करने के बाद भी दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें और आप उनकी सलाह पर कुछ उपाय कर सकती हैं। जिससे आपको रिंग रैश से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आप अपनी अंगूठी के मेटल में भी बदलावकरें ताकि वह आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त हो।

इसे ज़रूर पढ़ें-एंटी-एजिंग क्रीम्स से जुड़े इन चार मिथ्स को सच मानने की ना करें गलती

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।