पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही इन चीजों से करें फेशियल, जानें तरीका

पार्लर में पैसे खर्च करने की बजाए आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो करें।

Facial care tips

पार्लर में जाकर हम अक्सर अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि जो इन्हें करवाने से हमारी त्वचा और निखरी खूबसूरत नजर आएगी। लेकिन इसका असर बस कुछ ही दिनों के लिए चेहरे पर नजर आता है। इसके बाद चेहरा पहले की तरह हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही घरेलू नुस्खे को ट्राई करें। मेरी स्किन भी बदलते मौसम की वजह से डल नजर आने लगी थी। ऐसे में मैंने किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल किया और घर पर ही फेशियल किया। इससे मेरे चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगा। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। चलिए आपको बताती हूं इसके सही स्टेप्स।

फेशियल के लिए स्क्रब सामग्री

Facial care at home

  • चुकंदर- आधा कद्दूकस किया हुआ
  • बेसन- 2 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
  • विटामिनी ई केप्सूल- 1

फेशियल करने का तरीका

Facial glow at home

  • इसके लिए सबसे पहले आपको स्क्रब बनाना है।
  • सबसे पहले बीटरूट को अच्छे से कद्दूकस कर लें।
  • इसको अपने फेस पर स्क्रब करें।
  • फिर चेहरे को टॉवल से साफ कर लें।
  • इससे आपके चेहरे पर मौजूद डेड स्किन हट जाएगी। (डार्क सर्कल)

फेस पैक बनाए

Face care tips for women

  • आप बीटरूट का इस्तेमाल करके ही फेस पैक बना सकती हैं।
  • इसके लिए आपको एक कटोरी में बीटरूट का रस लेना है।
  • इसमें बेसन और दही को मिक्स करना है।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • कुछ देर सूखने दें फिर चेहरे को साफ कर लें।
  • इससे आपकी स्किन पर मौजूद टैनिंग कम हो जाएगी।

फेस क्रीम बनाएं

  • एक कटोरी में चुकंदर का रस लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल डालें।
  • इसके बाद विटामिन ई कैप्सूल को मिक्स करें।
  • फिर इसे मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
  • आपका चेहरा गुलाबी नजर आने लगेगा। (माथे के कालापन दूर करने का तरीका)

इस तरीके से आप घर पर रखी चीजों से घर पर फेशियल कर सकती हैं। इसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे। आपकी स्किन ग्लो करेगी। इसलिए आपको जरूर इसे ट्राई करना चाहिए। बस इसका रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। लेकिन ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट से बना होता है तो किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं देखने को मिलेगा।

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP