ड्राई लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए शीबा आकाशदीप के इस नुस्खे को करें ट्राई, जानें फायदे

 ड्राई लिप्स काफी अजीब लगते हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं।

 
remedies for dry lips for care

ड्राई स्किन की तरह लिप्स भी रूखे और बेजान अच्छे नहीं लगते हैं। इसकी वजह से कई बार हम इन्हें लिक्स करना शुरू कर देते हैं या हाथों री मदद से नोचने लगते हैं। इससे वो और ज्यादा खराब लगने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इनकी केयर करते रहें। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को भी ट्राई कर सकती हैं। टीवी शीबा आकाशदीप ने ऐसे ही एक नुस्खे को शेयर किया है। जिससे आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे। आपको बता दें कि ये अक्सर अपने नुस्खे को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं। चलिए बताते हैं कैसे आप ड्राई लिप्स को हेल्दी रख सकती हैं।

ड्राई लिप्स के लिए घरेलू सामग्री (Home Remedies For Dry Lips)

Dry lips for homemade

  • चीनी- 2 चम्मच
  • मिल्क क्रीम- 2 चम्मच
  • शहद- 2 चम्मच
  • नींबू- 1 से 2 बूंद
  • एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंद

ड्राई लिप्स के लिए स्क्रब (Homemade Lips Scrub)

  • लिप्स अगर डार्क या ड्राई हो रहे हैं तो आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको एक कटोरी में चीनी लेनी है।
  • अब इसमें मिल्क क्रीम को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें शहद को डालना है और नींबू को मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसमें एसेंशियल ऑयल को डालना है।
  • अब इसे अपने लिप्स पर स्क्रब करना है।
  • करीब 5 मिनट स्क्रब करने के बाद टॉवल की मदद से इसे साफ करें।
  • अब इसमें वैस्लीन लगाएं। इससे आपके ड्राई लिप्स की समस्या कम हो जाएगी।
  • टिप्स: इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार करें। आपको ड्राई लिप्स की समस्या नहीं होगी। (एलोवेरा जेल का इस्तेमाल)

लिप्स स्क्रब के फायदे (Lips Scrub Benefits)

Lips scrub

  • चीनी की मदद से आपकी लिप्स पर मौजूद डेड स्किन की समस्या कम हो जाएगी। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे अच्छे से लिप्स को स्क्रब किया जाता है ताकि सारी ड्राइनेस निकल जाएं और वो सॉफ्ट हो जाएं।
  • शहद होंठों को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करता है। इसलिए स्क्रबिंग के लिए भी आपको इसे जरूर लगाना चाहिए। इससे ड्राई लिप्स को सॉफ्टनेस मिलती है और वो हेल्दी रहते हैं।
  • मिल्क क्रीम भी लिप्स को हेल्दी रखने में मदद करती है। इसलिए इसे जरूर लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नेचुरल मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज ज्यादा होती है। जिससे लिप्स हेल्दी रहते हैं। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
  • नींबू का इस्तेमाल भी होंठों पर आप कर सकती हैं। लेकिन अगर किसी तरह की कोई परेशानी है तो आप इसे स्किप भी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सिट्रीक एसिड होता है जो जख्म को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको ये सूट करता है तभी इसे मिक्स करके लगाएं।

टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से आप घर पर स्क्रब बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसका असर नजर आने में थोड़ा समय ज्यादा लगेगा। इसलिए आप इसे ट्राई करें। यह नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है इसलिए साइड इफेक्ट्स नजर नहीं आएंगे। (डार्क सर्कल को कम करने के तरीके)

इसे भी पढ़ें: माथे का कालापन हो जाएगा खत्म अपनाएं ये टिप्स

नोट: किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP