Makeup Hacks: बिना पैसा खर्च किए 2 आसान स्टेप्स Matte Lipstick को बनाएं Glossy

Lipstick Hacks: लिपस्टिक लगाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम गलती से ग्लॉसी की जगह मैट लिपस्टिक खरीदकर ले आते हैं, जिसे लगाकर हमारे होंठ अच्छे नहीं लगते हैं। इसके लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।
image
image

जब भी हम कहीं बाहर जानें का प्लान करते हैं, तो मेकअप लुक जरूर क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। लेकिन जब भी लिपस्टिक लगाने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे शेड्स को ट्राई करते हैं, जिसे लगाकर हम सुंदर नजर आएं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मैट लिपस्टिक को लगाना पसंद नहीं करते हैं। हमें अक्सर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने का मन करता है। ऐसे में जब ग्लॉसी लिपस्टिक हमारे पास नहीं होती है, तो हम मैट ही लगा लेते हैं। लेकिन अब आपको मैट लिपस्टिक ग्लॉसी तरीके से लगाने का तरीका शेयर करते हैं।

मैट लिपस्टिक को कैसे बनाएं ग्लॉसी

मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको पहले अपनी थोड़ी सी लिपस्टिक को निकालकर एक कटोरी में रखनी है। फिर इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन या पेट्रोलियम जेली को मिक्स करें। इसके बाद मिक्स करके लिप्स पर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक बिल्कुल ग्लॉसी नजर आएगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी।

1 - 2025-09-01T155828.579

मैट लिपस्टिक को लिप बाम से बनाएं ग्लॉसी

अगर आपके पास ग्लॉसी लिपस्टिक नहीं है, तो ऐसे में आप लिप बाम का इस्तेमाल करके मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाएं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने होंठों पर लिप बाम को लगाना है। फिर आपको मैट लिपस्टिक को लगाना है। इससे आपके लिप्स चमकते नजर आएंगे। साथ ही, आपको अलग से ग्लॉसी लिपस्टिक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: कौन-सी लिपस्टिक के साथ कैसा लिप लाइनर लगाना चाहिए, जानें इस लेख में

लिपस्टिक लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी आप लिपस्टिक को लगाएं, तो लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। तभी आप लिप्स को हाइलाइट कर पाएंगे।
  • लिपस्टिक कलर को चूज करते समय आपको कलर कॉम्प्लेक्शन का ध्यान रखें।
  • लिपस्टिक को अपने आउटफिट के हिसाब से चूज करें।
  • लिपस्टिक को लगाते समय लिप्स को अच्छे से हाइड्रेट रखें।
2 - 2025-09-01T155825.905

इस तरह से आप अपनी लिपस्टिक को मैट से ग्लॉसी बना सकती हैं। इससे आपका मेकअप लुक काफी अट्रैक्टिव और सुंदर नजर आएगा। इसलिए आपको एक बार इन ट्रिक्स को ट्राई करना होगा। साथ ही, आपको बाजार से अलग से ग्लॉसी लिपस्टिक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Lipstick Hacks: लिप लाइनर इस्तेमाल किए बिना भी होंठों को दी जा सकती है परफेक्ट शेप, जानें कैसे?

नोट: किसी भी चीज को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP