Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:22 PM IST

Lipstick Hacks: लिप लाइनर इस्तेमाल किए बिना भी होंठों को दी जा सकती है परफेक्ट शेप, जानें कैसे?

होंठों को परफेक्ट शेप देने के लिए आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिप्स को पाउटी इफेक्ट देने में मदद करेगा।
Updated:- 2024-05-28, 18:04 IST
easy ways to shape your lips without using lip liner

हैवी मेकअप तो नहीं, लेकिन रोजाना हम लिपस्टिक तो लगाते ही हैं। इसके लिए खासतौर से हम अपनी पसंद का शेड चुनते हैं और शेड को चुनने के लिए अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हैं। हालांकि, आज मार्केट में आपको कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के नए-नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की तकनीक आज भी पुरानी ही होती हैं।

अक्सर होंठों के किनारों में हम सही तरीके से लिपस्टिक नहीं लगा पाते हैं, जिसके कारण होंठ और चेहरा अलग नजर आने लगता है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से होंठों के किनारों पर लिपस्टिक को लगा सकते हैं और लिप्स को परफेक्ट लुक दे सकते हैं।

lipstick shade

लिपस्टिक को किनारों पर लगाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

होंठों के किनारों पर लिपस्टिक को लगाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लिपस्टिक से आपके लिप्स की शेप को उभारने में सहायता करेगा। इसके अलावा आप सबसे पतले लिपस्टिक या आई लाइनर लगाने वाले ब्रश की मदद से भी होंठों के किनारों पर लिपस्टिक को लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : होंठों पर लगी लिपस्टिक को देना है परफेक्ट लुक, तो इन टिप्स को करें फॉलो

लिपस्टिक को फ्लॉलेस लुक देने के लिए क्या करें?

होंठों पर लगी लिपस्टिक को फ्लॉलेस लुक देने के लिए आप लिपस्टिक ब्रश का इस्तेमाल करें और सीधे एप्लीकेटर को इस्तेमाल करने से बचें। लिप ब्रश को इस्तेमाल करने से आप आसानी से होंठों के कोनों या किनारों तक में लिपस्टिक को सही तरीके से ब्लेंड कर पाएंगी। साथ ही यह एक हाइजीनिक ऑप्शन भी साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जब चाहे लिपस्टिक ब्रश को साफ कर सकती हैं, लेकिन लिपस्टिक के साथ मिले एप्लीकेटर को बार-बार साफ नहीं किया जा सकता है।

lip liner uses

इसे भी पढ़ें : लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

होंठों के कोनों में लिपस्टिक लगाते समय किन बातों का रखें खास ख्याल?

  • होंठों के किनारों पर लिपस्टिक लगाते समय आप ध्यान रखे कि लिपस्टिक लगाते ही आपस में आप दोनों होंठों को बिल्कुल भी न रगड़ें और लिपस्टिक को उस जगह पर सेट होने दें।
  • ऐसा करने से लिपस्टिक फैलने से बची रहेगी और लॉन्ग-लास्टिंग भी रहेगी।

 

अगर आपको लिपस्टिक से जुड़े ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।