महिलाओं को लिपस्टिक लगाना काफी पसंद होता है इसलिए वह अपनी ड्रेस के हिसाब से अलग-अलग कलर की लिपस्टिक लगाती हैं जैसे- बहुत-सी महिलाएं डेली वियर में सिंपल कलर की लिपस्टिक लगाती हैं। वहीं, कई महिलाएं पार्टी में जाने के लिए डार्क कलर की लिपस्टिक लगाती हैं। इसके अलावा, कई महिलाएं अपनी ड्रेस के हिसाब से लिपस्टिक के शेड सेलेक्ट करती हैं। हालांकि, अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए केवल लिपस्टिक लगाना ही काफी नहीं है क्योंकि लिपस्टिक को एक सही शेप देने और होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं।
लेकिन लिपस्टिक और लिप लाइनर के बीच सही तालमेल का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होगा तो यह आपके लुक को खराब भी कर सकती है। इसलिए अगर आप अपने लिप्स को बेहद ब्यूटीफुल दिखाना चाहती हैं, तो आपको लिप लाइनर के ये डिफरेंट शेड लिपस्टिक के साथ जरूर ट्राई करना चाहिए।
पिंक लिप लाइनर
अगर आपका स्किन का कलर थोड़ा फेयर है, तो आपके लिए पिंक कलर का लिप लाइनर बेस्ट हो सकता है। क्योंकि पिंक कलर फेयर स्किन पर काफी अच्छा लगता है। (त्वचा को गोरा बनाने वाले ये 10 ब्यूटी टिप्स) वैसे तो आप इसके साथ पिंक लिप लाइनर के साथ लाइट कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप इसके साथ थोड़े डार्क कलर के शेड का इस्तेमाल करें क्योंकि इसे आपके लिप न सिर्फ आकर्षित लगेंगी बल्कि आपको लुक अच्छा भी लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-लिप मेकअप करते समय इस तरह अप्लाई करें लिप लाइनर, होंठ लगेंगे बेहद खूबसूरत
पर्पल लिप लाइनर
आपने यकीनन सिंपल कलर के लिप लाइनर इस्तेमाल किए होंगे लेकिन अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो आप पर्पल कलर का लाइनर इस्तेमाल लगा सकती हैं। क्योंकि पर्पल कलर के लिप लाइनर का ट्रेंड काफी देखा जा रहा है। आप इस लिप लाइनर को मैट की लिपस्टिक या फिर ग्लिटर वाली लिपस्टिक आदि के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, आप इस लिप लाइनर के साथ कोई कॉम्बिनेशन भी ट्राई कर सकती हैं।
ब्राउन लिप लाइनर
ब्राउन लिप लाइनर सबसे लोकप्रिय और महिलाओं का सबसे पसंदीदा लिप लाइनर शेड है। महिलाएं इसे ज्यादातर लिपस्टिक के साथ लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप लाइट लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं, तो आप इसके साथ ब्राउन कलर का लिप लाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं। आफ इसके साथ ब्राउन कलर के डिफरेंट शेड ट्राई कर सकती हैं जैसे- डार्क मैट ब्राउन लिपस्टिक, लाइट ब्राउन लिपस्टिक आदि।
रेड लिप लाइनर
रेड कलर का लिप लाइनर हर कलर की लिपस्टिक से साथ आसानी से लगा सकती हैं। लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट लुक चाहती हैं, तो आप इसके साथ पिंक कलर की लिपस्टिक, रेड कलर के हर शेड आप ट्राई कर सकती हैं। लेकिन आप इसके साथ ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी ट्राई करके देख सकती हैं। वहीं, अगर आप कुछ ट्रेडिशनल ड्रेस वियर कर रही हैं, तो यकीनन रेड लिप लाइनर के साथ कोई भी लिपस्टिक का कलर आप लगा सकती हैं। क्योंकि आपके होंठों को एक क्लासी लुक देने में मदद करेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप में लिप लाइनर को इन अलग-अलग तरीकों से करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानिए
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों