herzindagi
easy mehndi designs for long hands in hindi

लंबे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये सरल डिजाइंस

मेहंदी लगाने के लिए आपको अपने हाथों के आकार को समझना चाहिए और उसी के हिसाब से डिजाइन को चुनना चाहिए। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो पहले आपको डिजाइन बनाने का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
Updated:- 2023-05-27, 08:00 IST

हाथों और पैरों में मेहंदी लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। साथ ही हर छोटे-बड़े मौके पर इसे लगाया भी जाता है। वहीं इसके कई डिजाइन होते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?

अगर नहीं तो बता दें कि हाथों के आकार को ध्यान में रखकर मेहंदी लगाने से मेहंदी और भी ज्यादा खिलकर नजर आएगी। इसलिए हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो खास लंबे साइज के हाथों पर बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

मेहंदी डिजाइन 1 

mehndi design  for long hands

आजकल कट-आउट डिजाइन की मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। बता दें कि लम्बे हाथों के लिए आप बेल स्टाइल में कट आउट डिजाइन बना सकती हैं। ऐसा करने से आपके हाथों पर मेहंदी का डिजाइन खूब जचेगा। डिजाइन के लिए आप फूल-पत्ती के पैटर्न को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 2

mehndi design  for long hands

हाथों की कलाइयों पर इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी भरा-भरा नजर आता है। अगर आप हाथों के साथ-साथ कलाई और बाजू पर भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इसे हाथों के उपर तक लगा सकती हैं। वहीं इसे आप हाथफूल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 3

mehndi design  for long hands

ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन को कस्टमाइज कर आप भरा-भरा लुक दे सकती हैं और इसमें फूल-पत्ती से लेकर जाल डिजाइन भी बना सकती हैं। वहीं मॉडर्न लुक पाने के लिए इस तरह का मेहंदी डिजाइन काफी खिलकर नजर आएगा। इस तरह का मेहंदी डिजाइन आप बैक हैण्ड के लिए बनाएं।

मेहंदी डिजाइन 4

mehndi design  for long hands

लम्बे हाथों पर बेल मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस तरह के मेहंदी डिजाइन को आप थोड़ा लम्बाई में बनाए और बारीक डिजाइन में ही मेहंदी के डिजाइन को पूरा करें। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

  इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस

मेहंदी डिजाइन 5

mehndi design  for long hands

वहीं अगर आप मेहंदी लगाने की शौकीन हैं तो इस तरह से फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। भरे लुक के लिए आप मंडाला आर्ट, जाल डिजाइन जैसे कई पैटर्न को बना सकती हैं। वहीं आप चाहे तो नाम भी लिखवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन के साथ आप बैक मेहंदी डिजाइन के लिए बेल डिजाइन बनवाये ताकि आपके हाथों पर मेहंदी खूबसूरत नजर आए।

 

 

अगर आपको लंबे हाथों के लिए मेहंदी के ये लेटेस्ट और आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।