क्या पसीने की वजह से स्कैल्प से आती है बदबू? किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल, बाल बनेंगे मजबूत और सिल्की

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार स्कैल्प पर पसीना आने की वजह से अधिकतर महिलाएं खुजली और बालों के रूखेपन का सामना करती हैं। ऐसा खासकर गर्मी के मौसम में होता है। अगर आप भी स्कैल्प पर होने वाले पसीने की वजह से परेशान हैं और अपने बालों को गर्मी में भी सिल्की और खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है साथ ही पसीने को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में।
स्कैल्प पर होने वाली खुजली से ऐसे पाए राहत
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आपको भी गर्मी के मौसम में स्कैल्प पर होने वाले पसीने की वजह से कई तरह की परेशानी होती हैं और आप अपने स्कैल्प को ठंडा रखना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर स्कैल्प पर हो रही खुजली और बालों से जुडी परेशानी को कम कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एक खास हेयर मास्क की। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- नीम का पाउडर
- एलोवेरा जेल
- दही
- नींबू का रस
यह भी पढ़ें- Dry Hair Care Tips: बालों की ड्राईनेस से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये असरदार Hair Mask, बाल नजर आएंगे सॉफ्ट
हेयर मास्क बनाने का तरीका -
- इस खास हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे आप आसानी से घर पर रहकर तैयार कर सकती हैं।
- होममेड हेयर मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में नीम का पाउडर निकाल लें।
- अब इस पाउडर में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच दही मिला लें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा नींबू मिलाने के बाद आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब आपका ये खास होममेड हेयर मास्क बनकर तैयार है।
इन बातों का रखें ध्यान
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप बालों को अच्छी तरह धो लें, उसके बाद जब बाल सुख जाएं, तो बालों की जड़ों से इस मास्क को लगाते हुए निचे की तरफ लाएं। इसे आप बालों पर हफ्ते में 2 बार लगाकर अपने स्कैल्प को ठंडा और बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अंडे में मिलाकर लगाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा पार्लर जैसा 'हेयर स्पा' घर पर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।