अंडे में मिलाकर लगाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा पार्लर जैसा 'हेयर स्पा' घर पर

अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आपको फर्क देखने को नहीं मिल रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताएंगे,जिसे आप घर पर रहकर आजमा सकती हैं।
बालों के लिए अंडा बेहद फायदेमंद माना गया है। यह बालों को नेचुरली शाइनी बनाने में मदद करता है और डैंड्रफ जैसी परेशानी को भी कम कर सकता है। ऐसे में आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं, कि अंडे के साथ कौन सी चीज मिलाकर बालों में लगाने से बाल खूबसूरत दिख सकते हैं।
बालों के लिए अंडे का इस्तेमाल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो बाल झड़ने लगते हैं और इनकी खूबसूरती भी कम होने लगती है। ऐसे में अगर आपको भी हेयर फॉल, डैंड्रफ जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर अंडे का एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे

अंडे से हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- आंवला पाउडर
- अंडा
- शहद
- दही
यह भी पढ़ें- Hibiscus Powder Hair Mask: गुड़हल पाउडर से घर पर तैयार करें स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
अंडे से हेयर मास्क बनाने का तरीका
- अंडे का इस्तेमाल कर आप खास हेयर मास्क बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरे में थोड़ा आंवला पाउडर लें।
- इस पाउडर में एक या दो बड़े चम्मच दही और शहद मिला दें।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें अंडे को फोड़ कर उसका पीला हिस्सा शामिल कर दें।
- सभी को मिलाने के बाद इसे घुमाएं और तब तक फेंटे, जब तक कि यह गाढ़ा ना हो जाए।
![2 - 2026-01-15T011334.895]()
इन बातों का रखें ध्यान
अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है, इसे ब्रश की मदद से अपने बालों पर लगा सकती हैं। बालों की जड़ से नीचे की तरफ लाते हुए इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं। आप ऐसा एक हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। इससे आप पार्लर जैसा हेयर स्पा घर पर पा सकती है। आपके बाल इस हेयर मास्क से शाइनी और घने हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
- झड़ते बालों को कम करने के लिए अंडे का कैसे इस्तेमाल करें?
- आप आंवला पाउडर और अंडा मिक्स कर सकती हैं।
- बालों का झड़ना कैसे बंद करें ?
- नियमित रूप से देखभाल करें और माइल्ड और डैंड्रफ फ्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
