herzindagi
easy bail mehndi designs for eid in hindi

Eid 2023 Mehndi Designs: ईद के मौके पर हाथों की शोभा में चार चांद लगाएंगे बेल मेहंदी के ये डिजाइंस

मेहंदी के आपको कई डिजाइन तो इंटरनेट पर मिल जाएंगे। वहीं आजकल आपको मेहंदी लगाने का तरीका भी ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा ताकि आप कम समय में खूबसूरत डिजाइन की मेहँदी लगा पाए।
Editorial
Updated:- 2023-04-21, 11:41 IST

मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम अक्सर किसी न किसी शादी या त्यौहार का इंतजार भी करते हैं। वहीं मेहंदी के कई डिजाइन और पैटर्न आपको इन्टरनेट पर नजर आ जाएंगे, लेकिन बता दें कि आजकल बेल मेहँदी काफी चलन में है। साथ ही देखने में यह डिजाइन बेहद मॉडर्न लुक भी देने में मदद करते हैं।

अगर आप भी अपने हाथों की शोभा बढ़ाना चाहती हैं और मेहंदी से खूबसूरत डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं बेल मेहंदी के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन ताकि इस ईद के मौके पर आप कम से कम समय में खूबसूरत डिजाइन लगा पाए।

मेहंदी डिजाइन 1 

mehndi design  for eid

आजकल कई तरह की मेहंदी डिजाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के हाथ फूल डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इसमें आप चाहे तो चैन स्टाइल डिजाइन भी बना सकते हैं। साथ ही आकर्षक लुक देने के लिए बारीक जाल डिजाइन से भरा हुआ लुक दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

मेहंदी डिजाइन 2

mehndi design  for eid

वहीं अगर आप बेल में भरा-भरा डिजाइन लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से कई डिजाइनों को एक-साथ मिक्स करके लगा सकती हैं। आप चाहे तो छोटी-छोटी गोल टिक्की बनाकर उनके अन्दर जाल डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही बाहर की तरफ आप फूल-पत्ती डिजाइन से बॉर्डर बना सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन 3

mehndi design  for eid

आजकल बेल में भी आपको मेहंदी के कई पैटर्न और डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं तस्वीर में बनाया गया यह डिजाइन आपको काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। आप चाहे तो हाथों के केवल एक साइड इस तरह के फूल के अलावा गोल टिक्की, जाल या पत्तियों से बना डिजाइन भी बना सकती हैं। आप चाहे तो आउटलाइन करने के लिए ब्लैक कलर वाली मेहँदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  मेहंदी के ये डिजाइन देखने में लगते हैं बेहद मॉडर्न, देखें तस्वीरें

यह विडियो भी देखें

मेहंदी डिजाइन 4

mehndi design  for eid

आजकल डबल बेल मेहंदी डिजाइन काफी चलन में है। इसमें वैसे तो फूल-पत्ती डिजाइन को लगाना काफी पसंद करते हैं। आप चाहे तो मंडला आर्ट और फूलों वाले डिजाइन को मिक्स करके भी लगा सकती हैं। साथ ही मेहंदी लुक को 3डी इफेक्ट देने के लिए आप टूथपिक की मदद से शेडिंग भी कर सकती हैं।

 

अगर आपको बेल मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।