दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस

अगर आप चाहती हैं कि बनाया गया मेहंदी का पैटर्न आपके पैरों पर खूबसूरत नजर आए तो सबसे पहले फुट शेप को जरूर समझें और फिर ही डिजाइन को चुनें।  
Updated:- 2025-04-15, 17:15 IST
mehndi designs for foot

मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम अक्सर लेटेस्ट डिजाइन के ही पैटर्न की मेहंदी को लगाना पसंद करते हैं। वहीं शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में दुल्हन हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी को लगाना पसंद करती हैं। 

आजकल की बात करें तो पैरों के लिए मिनिमल डिजाइन की मेहंदी के पैटर्न काफी चलन में हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं दुल्हन के पैरों के लिए खास मिनिमल मेहंदी के डिजाइंस और बताएंगे इन मेहंदी से जुड़ी कुछ खास बातें।

गोल घेरा मेहंदी डिजाइन 

mehndi designs for foot (2)

इस तरह का मेहंदी डिजाइन आप आसानी से घर पर बनवा सकती हैं और इस मेहंदी डिजाइन को बनाने के बाद आपके पैर बेहद ही सुंदर नजर आएंगे 

 

mehndi designs for foot (3)

 

फिंगर मेहंदी डिजाइन 

FINGER MEHNDI DESIGNS

मिनिमल में अगर आप केवल आधे पैरों पर इस तरह का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आगे की तरफ केवल पैरों की उंगलियों पर आप अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी, जालीदार डिजाइन और फूल-पत्ती जैसे कई डिजाइंस को पैरों पर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन 

jewellery style foot mehndi

मेहंदी के जरिए अगर आप पैरों को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो इस तरह से डॉट-डॉट कर ज्वेलरी या पायल के डिजाइन की मेहंदी को पैरों में लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप टूथपिक की मदद लेकर बना सकती हैं। साथ ही मेहंदी के डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप उंगलियों पर बिछिया का डिजाइन बना सकती हैं।

mehndi designs for foot (4)

टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन 

tattoo style mehndi for foot

मॉडर्न लुक वाले मेहंदी डिजाइन को पैरों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह से पैरों की साइड में आप फूल-पत्ती के आकार या अरेबिक स्टाइल के डिजाइन का मेहंदी से बना टैटू बना सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि डार्क कलर की मेहंदी को चुनें। 

इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

कट आउट मेहंदी डिजाइन 

cut out mehndi

आजकल इस तरह के कट आउट मेहंदी डिजाइंस को काफी पसंद किया जा रहा है और तस्वीर में बनाये गये डिजाइन की तरह आप एक से ज्यादा कट आउट पैटर्न को पैरों में बना सकती हैं। इसके लिए आप बेल स्टाइल डिजाइन को चुनें और बारीक पैटर्न की मेहंदी को लगायें।

अगर आपको दुल्हन के पैरों के लिए मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।