herzindagi
mehndi designs

Durga Maa Mehndi Designs: चैत्र नवरात्रि की नवमी से पहले सजाएं हाथों पर दुर्गा मां के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइंस

चैत्र नवरात्रि के लिए आप भी खूबसूरत और भक्तिपूर्ण मेहंदी डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो एक बार लेख में दिखाए गए मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 19:25 IST

चैत्र नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही खास होते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए इन दिनों में बहुत सारे श्रृंगार करने के अवसर आते हैं। वैसे तो महिलाएं नवरात्रि के पहले ही दिन से हाथों में मेहंदी लगाना शुरू कर देती हैं, मगर सबसे ज्‍यादा मेहंदी का क्रेज अष्‍टमी और नवमी के दिन देखा जाता है। अगर आप भी नवमी से पहले हाथों में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो आपको आज हम मां दुर्गा से प्रभावित मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे। ये डिजाइंस दिखने में जितनी यूनिक हैं, उससे ज्‍यादा खूबसूरत यह रचने के बाद नजर आती हैं। खासतौर पर अगर आप देवी मां की भक्‍त हैं, तो मेहंदी के ये डिजाइंस आपके दिल को भा जाएंगे और जो देखेगा आपकी तारिफ करेगा।

मंडला आर्ट मेहंदी और मां दुर्गा का चित्र

maa durga henna

मंडला आर्ट को बौद्ध और हिंदू धर्म सेू जोड़कर देखा जाता है। दोनों ही धर्म में चक्र और वृत का बहुत महत्‍व है। ऐसे में आप मेहंदी के कोन की मदद से दुर्गा माता का चित्र भी मंडला आर्ट के पैर्टन में बनाया जा सकता है। इस आर्ट के माध्‍यम से आप माता रानी का खूबसूरत चेहरा बना सकती हैं और इसके आस-पास खूबसूरत ज्यामितीय डिजाइंस बना सकती हैं। यह मेहंदी रचने के बाद बहुत खूबसूरत लगती है और अगर आप मेहंदी डिजान को हैवी अंदाज देना चाहती हैं, तो बेस्‍ट होगा कि आप अपनी उंगलियों टिप्‍स को भी मेहंदी से भर दें।

दुर्गा माता मेहंदी आर्ट

mehndi designs pictures

दुर्गा माता का टैटू अलग-अलग अंदाज में आपने कई बार देखा होगा। मगर आप मेहंदी की कीप से दुर्गा माता का पूरा का पूरा चित्र भी बना सकती हैं। दुर्गा माता मेहंदी आर्ट के लिए आप पहले किसी पेन से हाथों पर चित्र को ड्रॉ कर लें। इसके बाद आप उसी पर मेहंदी की कीप चला दें। बेस्‍ट होगा कि आप हथेली की जगह यह चित्र कलाई पर बनाएं। इसके बाद आप अपनी कोई भी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन से हाथों को पूरा फिल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Real Vs Fake Henna: हाथों पर लगाते ही काली पड़ जाती है नकली मेहंदी, इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

काली माता मेहंदी आर्ट

mehndi designs images

काली माता की भक्‍त हैं और हाथों में मेहंदी भी उन्‍हीं के नाम की लगाना चाहती हैं, तो आप ऊपर दिखाए गए चित्र को जरूर देख लें। आप हथेली पर मां काली का पूरा चित्र बना सकती हैं और कलात्‍मक एलिमेंट्स और शेप्‍स से मेहंदी को सजा भी सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को आप 'जय मां काली' की मोटिफ मेहंदी आर्ट से और भी ज्‍यादा खूबसूरत बना कसती हैं। आपके हाथों पर लगी मेहंदी की यह डिजाइन देखकर किसी का भी मन भक्ति में लीन हो जाएगा।

दुर्गा माता बेल मेहंदी आर्ट

navami mehandi designs

दुर्गा माता बेल मेहंदी आर्ट भी हाथों में की जा सकती हैं। यह दिखने में बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगती है। इसमें आप गोल टिक्‍की, डॉट और माता रानी के नैनों के चित्र बनाकर मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों के बैक साइड पर बहुत ही खूबसूतर लगती है। इस डिजाइन के साथ आप कुछ अन्‍य डिजाइंस का मिश्रण भी तैयार कर सकती हैं। जैसे आप फ्रंट साइड में हथेली के बीच में माता रानी का चेहरा बनाएं और उसे चक्र मेहंदी डिजाइन से भर दें।

इसे जरूर पढ़ें- Gol Tikki Mehndi For Ramzan: त्‍योहार के मौके पर सूने नहीं लगेंगे आपके हाथ, लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी और यहां देखें डिजाइंस

दुर्गा माता और त्रिशूल मेहंदी आर्ट

Navratri Mehandi

दुर्गा माता का त्रिशूल बहुत ज्‍यादा महत्‍व रखता है। आप इस त्रिशूल की डिजाइन को मेहंदी डिजाइन में भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप हथेली के बीच में त्रिशूल बनाएं और उसके एक साइड में देवी के खूबसूरत नयन और उनका खूबसूरत श्रृंगार दिखा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आर्ट आसान भी होती है और कम समय में हाथों पर लग जाती है। रचने के बाद भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस बहुत अच्‍छी लगती हैं।

नवरात्रि के अवसर पर अगर आप भी ऊपर दिखाई गई मेहंदी की ये डिजाइंस लगाती हैं, तो आपको भी लोगों की तारीफ मिलेगी। यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। अपनी सलाह हमें ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्‍स में लिखना न भूलें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।