Hartalika Teej Mehndi 2025: पति के मन को मोह ले ऐसी हैं ये मेहंदी डिजाइंस, हरतालिका तीज पर आप भी इनमें से एक जरूर करें ट्राई

हरतालिका तीज 2025 पर सजाएं अपने हाथ खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस से जो पति का मन मोह लें। आप भी करें इन खास मेहंदी डिजाइंस में से एक का चयन और पाएं सबसे खास लुक।
easy and beautiful mehndi designs for teej
easy and beautiful mehndi designs for teej

हरतालिका तीज का त्‍योहार 26 अगस्‍त 2025 को है और यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह त्‍योहार न केवल महिलाओं के लिए धार्मिक नजरिए से खास होता है, बल्कि इस दिन महिलाओं का श्रृंगार भी खास होता है। जब बात श्रृंगार की आती है, तो बिना मेहंदी के यह अधूरा ही माना जाता है। इसलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप इस त्‍योहार पर अपने हाथों पर सजा सकती हैं। यह डिजाइंस हमें नागपुर की फेमस मेहंदी आर्टिस्‍ट प्रणाली ने भेजें हैं।अगर आपके घर के आस-पास कोई अच्‍छा मेहंदी आर्टिस्‍ट हो तो आप भी अपने हाथों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइंस लगवा सकती हैं।

हरतालिका तीज के लिए केरी मेहंदी डिजाइन

जब बात मेहंदी की डिजाइन की आती है,तो केरी की आकृतियां हमारे जहन में बनने लग जाती हैं। इन केरियों को छोटी-छोटी बारीक डिजाइंस से भरकर आप भी अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपको किसी माहिर आर्टिस्‍ट से ही लगवानी चाहिए।

hartalika teej keri mehndi design

बॉर्डर मेहंदी डिजाइन हरतालिका तीज के लिए

बॉर्डर मेहंदी डिजाइन मॉडर्न अंदाज की नजर आती हैं। अच्‍छी बात यह है कि आप हथेली में तरह -तरह के बॉर्डर बनाकर मेहंदी डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि आप हॉरीजॉन्‍टल बॉर्डर बना रही हैं वर्टिकल। आप बॉर्डर के साथ बेल डिजाइन को मिक्‍स करते हुए या कमल डिजाइन को जोड़ते हुए अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

border mehndi designs for hartalika teej

हरतालिका तीज पर लगवाएं मोर वाली मेहंदी डिजाइंस

हरतालिका तीज पर मोर वाली मेहंदी अवसर को और भी खास और भव्‍य बना देती है। यह मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल नजर आने के साथ-साथ बहुत ही अलग भी दिखती है। रचने के बाद तो यह और भी खूबसूरत लगती है। अगर आप मोर वाली मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगवा रही हैं, तो देखने वाले आपके हाथों को देखते ही रह जाएंगे।

hartalika teej mehndi designs 2025 for ladies

जाल मेहंदी डिजाइंस हाथों पर सजाए हरतालिका तीज को खास बनाएं

जाल वर्क वाली मेहंदी हर त्‍योहार पर लगाई जा सकती है। इस तरह की मेहंदी में आपको हजारों पैटर्न मिल जाएंगे। सबसे अच्‍छी बात है कि आप हथेली पर तरह- तरह के जाल बॉर्डर बनाकर भी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं। जाल के साथ आप झरोखा मेहंदी डिजाइन को भी मिक्‍स कर सकती हैं और यह दिखने में बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आती है।

इसे जरूर पढ़ें-Hartalika Teej 2025 Bel Mehndi Designs: बेल मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें देखें, तीज के मौके पर लगाएंगी तो खिल उठेगा आपका श्रृंगार

hartalika teej mehndi designs

हरतालिका तीज के बेल मेहंदी की सुंदर डिजाइंस

बेल मेहंदी को आप हथेली से लेकर कलाई और उसके आगे तक लगाई जा सकती है। इससे आपके हाथ सुंदर और भरे-भरे नजर आएंगे। इस तरह की मेहंदी के लिए आपको अलग से बैक मेहंदी डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है। बेल मेहंदी लगाने में हो सकता है थोड़ा वक्‍त लग जाए, मगर इसे में आप बारीक या फिर बोल्‍ड अंदाज में से एक को चुनकर अपनी मेहंदी डिजाइन को और भी निखार सकती हैं।

local artists mehndi designs pictures

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइंस हरतालिका तीज के लिए

अगर आप मेहंदी लगवाने में बहुत ज्‍यादा वक्‍त नहीं दे सकती हैं, मगर मेहंदी की बिना त्‍योहार भी फीका लग रहा है, तो परेशान न हों आप हाथों में गोल टिक्‍की मेहंदी लगवा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में वक्‍त कम लगेगा और रचने के बाद यह आपके हाथों पर बहुत खूबसूरत लगेगी।

इसे जरूर पढ़ें-Hartalika Teej Mehndi Designs 2025: केवल 5 मिनट में मेहंदी की ये सुंदर डिजाइंस हाथों पर लगाएं, देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

easy and beautiful mehndi designs for teej

उम्‍मीद है कि आपको मेहंदी की ऊपर दिखाई गई डिजाइंस पसंद आई होंगी। आप भी अपने हाथों पर इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को लगवाकर त्‍योहार को खास बना सकती हैं। अगर आपको यह मेहंदी डिजाइन पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और डिजाइंस देखने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP