herzindagi
Under eye mask for eyes

DIY Eye Mask: डार्क सर्कल को कम करने के लिए घर पर बनाएं मास्क, एक्सपर्ट से जानें तरीका

&nbsp;डार्क सर्कल की प्रॉब्लम हम सभी को होती है। इसी वजह से हम अलग-अलग ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन आप इसे घरेलू नुस्खे के सही कर सकती हैं। यह आसान और केमिकल फ्री उपाय है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-12, 18:14 IST

डार्क सर्कल की प्रॉब्लम हर किसी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल के लाइफस्टाइल और बढ़ते काम के प्रेशर के चक्कर में हम अपनी नींद कई बार पूरी नहीं कर पाते हैं। इसका असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है, जिसकी वजह से हमारी आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देते हैं। कई सारी लोग इसे मेकअप से छिपाने की कोशिश करते हैं, तो कोई पार्लर जाकर ट्रीटमेंट से उसे सही करता हुआ दिखाई देता है। लेकिन आप इसे घरेलू तरीके से भी सही कर सकती हैं। इसका तरीका अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया शेफ स्नेहा ने इन्होंने बताया कि आप कैसे आई मास्क को घर पर बनाकर इस्तेमाल करें। साथ ही, उन्होंने फायदे के बारे में भी जानकारी शेयर की। चलिए आपको भी बताते हैं इनके यह तरीके। 

आई मास्क बनाने के लिए सामग्री

under eye mask for dark circle

  • कॉफी- 1 चम्मच 
  • शहद- 1 चम्मच 
  • पानी- आधा चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच 

आई मास्क बनाने का तरीका 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

  • इसे बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर को एक बाउल में लेना है। 
  • अब इसमें शहद और एलोवेरा जेल को इसी मात्रा के अनुसार डालना है। 
  • थोड़ा सा पानी डालें और इसका पेस्ट तैयार करें। 
  • इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे वाले हिस्से में लगाएं।
  • करीब 10 मिनट लगे रहने दें। 
  • फिर पानी से इसे साफ करें और सॉफ्ट टॉवल से स्किन क्लीन करें। 
  • इससे आप हफ्ते में 3 बार लाएंगी, तो इससे आपके डार्क सर्कल की प्रॉब्लम कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Dark Circle: आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने के लिए ट्राई करें यह आई मास्क, जानें फायदे

आई मास्क लगाने के फायदे

eye mask for skin

  • आई मास्क आंखों के आसपास की त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जिससे वह सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है। 
  • आई मास्क को लगाने से डार्क सर्कल की प्रॉब्लम कम हो जाती है। इसलिए आप इसे लगा सकते हैं।
  • आंखों की सूजन को कम करने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप ग्रीन टी अंडर आई मास्क का इस्तेमाल करें। 
  • आई मास्क को लगाने से आंखें रिलेक्स हो जाती है। इससे भी डार्क सर्कल की प्रॉब्लम कम हो जाती है। 

यह जानना आपके लिए जरूरी है कि आई मास्क के फायदे हैं। लेकिन इसके नुकसान भी काफी हैं। इसलिए अगर आपको यह समस्या ज्यादा हो रही है, तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें। इसके बाद आंखों के नीचे किसी चीज का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें: इन तरीकों से चेहरे और बाल पर करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

नोट: डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को कम करने के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपको सही तरीके की जानकारी मिलेगी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।