DIY: सूजी से बने इस फेस स्क्रब से आप भी पा सकती हैं बेदाग़ और ग्लोइंग त्वचा

गर्मियों के मौसम में त्वचा को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। धूप , धुल और पसीने से त्वचा से सम्बंधित कई समस्याएं जन्म लेती हैं जैसे ब्लैकहेड्स, टैनिंग, एक्ने और पिगमेंटेशन। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर होते हैं जैसे होममेड फेसपैक या स्क्रब का इस्तेमाल करना और घरेलू सामग्रियों से सौंदर्य निखारना। ऐसी ही घरेलू सामग्रियों में से एक है त्वचा पर सूजी या रवा का इस्तेमाल करना।
सूजीप्राकृतिक त्वचा की देखभाल में एक असामान्य घटक के रूप में काम करता है, इसका इस्तेमाल मैंने अपनी त्वचा पर किया और कुछ ही समय बाद मेरी त्वचा ग्लोइंग नज़र आने लगी। आप भी इस होममेड नुस्खे को आजमाकर त्वचा को बेदाग़ और निखरी बना सकती हैं। आइए जानें सूजी का इस्तेमाल चेहरे पर कैसे किया जा सकता है।
सूजी के त्वचा के लिए फायदे

सूजी त्वचा पर एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करती है जो ब्लैकहेड्स हटाकर त्वचा की रंगत निखारती है। सूजी में कुछ प्राकृतिक घटक जैसे दही मिलाकर तैयार फेस पैक से त्वचा की टैनिंग कम की जा सकती है। आमतौर पर धूप के दुष्प्रभाव से त्वचा अपनी नमी खो देती है और बेजान नज़र आने लगती है। इसके अलावा धूप की अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को झुलसा देती हैं जिससे रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। सूजी रिंकल्स को कम करके एजिंग के संकेतों को कम करने में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: कॉर्न फ्लोर से बने इस फेस स्क्रब से पाएं ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा
सूजी का फेस स्क्रब

आवश्यक सामग्री
- सूजी - 4 चम्मच
- दही -3 चम्मच
- मूंग दाल का पाउडर - 1 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें:त्वचा को हाइड्रेट रखेगा ये फेस पैक, खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर करें ट्राई
बनाने का तरीका
- सूजी को एक बाउल में डालें और उसमें दही मिक्स करके 5 मिनट के लिए रखें।
- 5 मिनट बाद इस पेस्ट में मूंग दाल का पाउडर और गुलाब जल मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करके स्क्रब तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका

- चेहरे को सबसे पहले किसी फेस वाश या क्लीन्ज़र से अच्छी तरह साफ़ करें।
- पूरे चेहरे पर स्क्रब लगाएं और हाथों से गोल घुमाते हुए चेहरे को स्क्रब करें।
- चेहरे को स्क्रब करने के लिए नाक के आस-पास के हिस्से और चिन पर स्क्रब को अच्छी तरह से रगड़ें।
- जैसा कि सूजी थोड़ी देर तक भीगी हुई थी इसलिए यह आपकी त्वचा पर कठोर नहीं होगी।
- पूरे चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ते हुए स्क्रबिंग करें और फेस स्क्रब लगाए रखें।
- 15 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद चेहरे को हल्का गीला करके रगड़ते हुए फेस स्क्रब को पानी से साफ़ करें।
- इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल 15 दिनों में एक बार चेहरे पर करें।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे में ग्लो आ जाएगा और ब्लैकहेड्स दूर हो जाएंगे।
यह होममेड सूजी स्क्रब एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है; यह त्वचा के छिद्रों को खोलता है, त्वचा की तेलीयता, अशुद्धियों को दूर करता है और त्वचा को ताजा और साफ करता है। आप इसका उपयोग अपने शरीर की त्वचा पर भी कर सकते हैं। इस स्क्रब में मूंग दाल का पाउडर त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करता है, जो त्वचा में निखार लाने में मदद करता है।
इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और मैंने खुद इसे इस्तेमाल किया है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।