DIY: कॉर्न फ्लोर से बने इस फेस स्क्रब से पाएं ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा

गर्मियों में धूल, धूप पसीने और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से त्वचा बहुत जल्द ही बेजान नज़र आने लगती है। बेजान त्वचा अपनी रंगत भी खो देती है और चेहरे पर , सूरज, स्ट्रेस और धूल के प्रभाव से ब्लैक हेड्स की समस्या होने लगती है।
ब्लैकहेड्स खूबसूरत त्वचा में भी ग्रहण लगा देते हैं। ऐसे में किसी महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बेहतर ऑप्शन है घरेलू नुस्खों को आजमाना। कॉर्न फ्लोर चेहरे के ब्लैकहेड्स हटाने का सबसे बेहतरीन नुस्खा है और त्वचा की रंगत को बढ़ाकर जादुई चमक प्रदान करता है। आइए जानें किस तरह से कॉर्न फ्लोर से बना फेस पैक आपके लिए प्रभावी साबित हो सकता है।
त्वचा के लिए कॉर्न फ्लोर के फायदे

कॉर्न फ्लोर में उचित मात्रा में प्रोटीन होता है जो कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है और त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेत को रोकता है। इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा जवान नज़र आती है। कॉर्न फ्लोर में मौजूद विटामिन ए पिगमेंटेशन, ब्लैक हेड्स से निजात दिलाता है। इसमें मौजूद खनिज और अमीनो एसिड त्वचा को स्वस्थ, जीवंत और चिकना बनाए रखते हैं। कॉर्नफ्लोर त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। कॉर्न फ्लोर त्वचा की भीतर से सफाई करने में मदद करता है। कॉर्न फ्लोर में मौजूद विटामिन ई की उपस्थिति त्वचा के रूखेपन को कम करती है। कॉर्न फ्लोर से तैयार स्क्रब त्वचा के ब्लैक हेड्स हटाकर त्वचा को सौंदर्य प्रदान करता है।
कॉर्न फ्लोर का स्क्रब
आवश्यक सामग्री

- कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
- कॉफी पाउडर - 1 चम्मच
- ओटमील - 2 चम्मच
- चावल का आटा -1 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें:DIY: मक्के के आटे से बने इन फेस पैक्स से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन
बनाने का तरीका
- एक बाउल में कॉर्न फ्लोर डालें और उसमें सारी सामग्रियां मिलाएं।
- सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- तैयार पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 10 मिनट बाद यदि आवश्यकता हो तो पेस्ट में थोड़ा गुलाब जल और मिलाएं।
- फेस स्क्रब इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- फेस स्क्रब इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
- चेहरे और गर्दन पर स्क्रब अच्छी तरह से लगाएं।
- 5 मिनट तक लगाए रखें और 5 मिनट बाद गोलाकार गति में घुमाते हुए चेहरे को स्क्रब करें।
- चेहरे की मृत त्वचा निकलने लगेगी और ब्लैकहेड्स कम होने लगेंगे।
- इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ त्वचा ग्लोइंग हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: कॉर्नस्टार्च के इस होममेड हेयर मास्क से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत बाल
फेस स्क्रब के फायदे

- कॉर्न फ्लोर से तैयार फेस स्क्रब त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।
- ओट्स से त्वचा में ग्लो आता है और इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर स्क्रब करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
- यह फेस स्क्रब ओपन पोर्स को साफ़ करने में मदद करता है।
- ब्लैकहेड्स को पूरी तरह से हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
यह फेस स्क्रब पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है। लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।