शहद की मदद से घर पर बनाएं शीट मास्क, जानें तरीका

चेहरे की त्वचा बेहद कोमल होती है और उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम आए दिन नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मदद लेते हैं। वहीं आजकल स्किन केयर रूटीन में शीट मास्क को काफी पसंद किया जा रहा है।
हालांकि आपको बाजार में आसानी से शीट मास्क की काफी वैरायटी मिल जाएगी, लेकिन अगर आप घर पर नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे शीट मास्क बनाने का आसान तरीका और इसके त्वचा को फायदे।
आवश्यक सामग्री

- शहद
- फेस वाइप्स
- कच्चा दूध
इसे भी पढ़ें : बेजान त्वचा में जान डालेगा घर में मौजूद चीजों से बना यह फेस पैक
कच्चे दूध के फायदे
- यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
- साथ ही कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है और त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
शहद के फायदे
- एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- बता दें कि शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
बनाने का तरीका
- घर पर शीट मास्क बनाने के लिए एक बाउल में करीब 4 से 5 चम्मच शहद की डालें।
- इसमें अब आप कम से कम 1 से 1.5 कप कच्चे दूध की मिलाएं।
- शहद काफी घाड़ा होता है, इसलिए आप फोर्क की मदद से इन दोनों को मिक्स करना होगा।
- आप चाहे तो इसमें 1 से 2 चम्मच गुलाब जल की भी मिला सकती हैं।
- इसके बाद आप प्लेन फेस वाइप्स लेकर उसमें अपने चेहरे के अनुसार काट लें ताकि आंखों, नाक और मुंह के अन्दर शहद और बाकी चीजें जा सके।
- अब आप इन वाइप्स को बाउल में भिगो लें और अच्छी तरह से भीगा रहने दें।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे ये Face Toner

कैसे करें इस्तेमाल?
- चेहरे पर शीट मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले त्वचा को साफ कर लें।
- अब आप बाउल में से वाइप्स को निकालकर थोड़ा-सा निचोड़ लें और चेहरे के अनुसार इसे लगा लें।
- कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद आप इसे चेहरे से हटाकर त्वचा को कॉटन और पानी की मदद से साफ कर लें।
- इस तरह आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार तक कर सकती हैं।
अगर आपको शहद की मदद से शीट मास्क बनाने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।