DIY: अनार के छिलके से बने इन होममेड फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग स्किन

अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से त्वचा ग्लोइंग होती है और बालों की वृद्धि के लिए भी ये लाभकारी है। इसके अलावा स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याओं से निजात पाने के लिए भी अनार का सेवन किया जाता है। इसका जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसके छिलकों से त्वचा की खूबसूरती कैसे बढ़ाई जा सकती है। घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली सामग्रियों के साथ अनार के छिलकों और उसके पाउडर को मिलाकर फेस पैक्स तैयार किए जाते हैं जो आपकी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें कैसे इन फेस पैक्स को बनाया जा सकता है।
अनार के छिलके, बेसन और दूध की क्रीम का फेस पैक
ये फेस पैक सर्दियों में रूखी त्वचा में नई जान लाता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
आवश्यक सामग्री
- अनार के छिलके- 2 कप
- बेसन-1 बड़ा चम्मच
- दूध की मलाई- 2 बड़े चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों के पिगमेंटेशन और ड्राईनेस को कम करने के लिए घर पर बनाएं ये DIY बॉडी बटर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अनार के छिलकों से अनार के दाने अलग कर दें।
- अब इन छिलकों में बेसन और मलाई मिलाकर मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार कर लें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- आपका फेस पैक तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार फेस पैक को सम्मान रूप से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- फेस पैक सूख जाने पर चेहरा अच्छी तरह से धो लें।
- इस फेस पैक (ऐसे बनाएं अनार का फेस पैक) का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और त्वचा में बदलाव देखें।
अनार का छिलका, गुलाब जल, और नीबू का फेस पैक
ये फेसपैक डल स्किन के लिए बेहद कारगर है। इसे बनाना बहुत आसान है जानें कैसे।
आवश्यक सामग्री

- अनार के छिलके का पाउडर-3 बड़े चम्मच
- नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
- गुलाब जल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अनार के छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर उसे मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- एक कटोरे में सभी सामग्रियों को मिलाएं।
- इन सभी सामग्रियों को मिक्सर में डालें और पेस्ट तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: छुहारे से बने इस होममेड फेस पैक से सर्दियों में पाएं ग्लोइंग स्किन
कैसे करें इस्तेमाल
- अपने चेहरे और गर्दन पर तैयार फेस पैक को सामान रूप से लगाएं।
- इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- पैक सूख जाने पर इसे पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे में ग्लो आ जाता है।
अनार के छिलके से तैयार फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें या विशेषज्ञ की सलाह लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।