DIY: जैतून के तेल से बने इस ओवरनाइट फेस मास्क से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन

त्वचा की खूबसूरती कायम रखना भला किसे पसंद नहीं आता है। खासतौर पर लड़कियां चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक महिलाएं आजमाती हैं। कई होममेड फेस पैक और घरेलू फेस मास्क से चेहरे की रौनक बढ़ाई जा सकती है।
ऐसे ही फेस मास्क में से एक है ऑलिव ऑयल या जैतून के तेल का ओवरनाइट फेसमास्क। इस फेस मास्क से चेहरे की खूबसूरती तो बढ़ाई जा सकती है, साथ ही त्वचा भी ग्लोइंग बनाई जा सकती है। आइए जानें किस तरह से जैतून के तेल का फेस मास्क त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है।
ऑलिव ऑयल के त्वचा के लिए फायदे

जैतून का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है जिसमें आवश्यक फैटी एसिड होते हैं और यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यही नहीं ये मास्क त्वचा के कई विकारों को भी कम करता है। इस तेल का इस्तेमाल त्वचा की रिंकल्स की समस्या को कम करके त्वचा को बेजान होने से बचाता है। जैतून के तेल में मौजूद समृद्ध एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए एक प्राकृतिक इलाज भी है जो सभी अशुद्धियों को अवशोषित करता है। इसलिए ऑलिव ऑयल का फेस मास्क त्वचा को कई तरह से खूबसूरत बनाता है। इसमें कुछ घरेलू सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है जो बेजान त्वचा में नई जान ला सकता है।
ऑलिव ऑयल का ओवरनाइट फेस मास्क
आवश्यक सामग्री
- ऑलिव ऑयल -2 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
- नींबू का रस -4 -5 बूंदें
- स्प्रे बोतल या ड्रॉपर -1
इसे जरूर पढ़ें:DIY: चेहरे की त्वचा में कसाव लाने के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये होममेड फेस पैक
बनाने का तरीका
- एक बाउल में ऑलिव ऑयल, गुलाब जल और नींबू को आपस में मिक्स करें।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।
- तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल या ड्रॉपर में भर लें।
- फेस मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- इस ओवरनाइट फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले चेहरा अच्छी तरह से क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- पूरे चेहरे और गर्दन पर फेस मास्क अच्छी तरह से लगाएं।
- एक मिनट तक चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
- इस फेस मास्क को रात भर चेहरे पर लगाए रखें।
- सुबह चेहरा हल्के गुनगुने पानी से साफ़ करें।
- गर्मियों में चेहरा साफ़ करने के लिए ठन्डे पानी का इस्तेमाल करें।
- इस फेस मास्क का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: तिल के बीजों से बने इस होममेड हेयर मास्क से पाएं शाइनी बाल
ओवरनाइट फेस मास्क के फायदे

- रात भर चेहरे पर मास्क लगाए रखने पर ये त्वचा पर दोगुना असर करता है।
- ऑलिव ऑयल त्वचा की नमी बरकरार रखता है और नींबू अतिरिक्त ऑयल को कण्ट्रोल करता है।
- गुलाब जल चेहरे की रंगत संवारता है।
- इन सभी सामग्रियों का संयोजन त्वचा की रंगत संवारने के साथ दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।
इस तरह ऑलिव ऑयल से तैयार फेस मास्क त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
