Onion Juice for Hair: प्याज का रस बालों के लिए कैसे और कब तक करें स्टोर?

प्याज का रस बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसका रस निकालकर अपने बालों में लगाते हैं। अक्सर हम घर में सुनते हैं कि प्याज के रस को बालों में इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही, बालों की जड़े मजबूत होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। लेकिन क्या हम इसके रस को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। आर्टिकल में जानते हैं कि क्या ज्यादा समय के लिए स्टोर किए गए प्याज के रस का इस्तेमाल बालों में किया जा सकता है।
प्याज के रस के क्या होते हैं
बालों में प्याज का रस लगाने के लिए ज्यादातर लोग सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज के रस में सल्फर, विटामिन सी, बी और ई होता है। यह बालों को पोषण देता है। इसे स्कैल्प में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है। ऐसे में इसकी मसाज बालों में अक्सर की जाती है।
किस तरह लगाया जाता है प्याज का रस
- जब भी हम बालों में प्याज के रस को लगाते हैं, तो इसे कद्दूकस करते हैं।
- इसके बाद रस निकालना है और एक कटोरी में रखना है।
- अब इसे बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करनी है।
- कुछ समय के लिए इसे बालों में लगा रहने देना है।
- फिर इसे 20 से 30 मिनट लगाकर रखना है।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
- इससे आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips:प्याज के रस में कभी भी मिलाकर न लगाएं ये चीजें, बाल हो जाएंगे खराब
प्याज के रस को किया जा सकता है स्टोर
प्याज के रस को आप बालों में अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आप स्टोर करके फ्रीज में रखेंगी, तो आप हफ्तेभर में इसे बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप फ्रीज का टेंपरेचर सही रहे। तभी आप प्याज के रस को ज्यादा समय के लिए स्टोर किया जा सकता है। इससे बाल लंबे होते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों को तेजी से लंबा करना चाहती हैं तो शैम्पू में मिलाएं ये 1 चीज फिर देखें कमाल
इस बार आप ट्राई करें ये तरीका। इससे आपको हर दिन प्याज के रस को निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप इसका इस्तेमाल अच्छे से बालों में कर सकते हैं।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
- क्या आप प्याज के रस को सीधे बालों में लगा सकते हैं?
- हां आप इसके रस को अपने स्कैल्प पर सीधे लगाकर मसाज कर सकते हैं।
- प्याज का रस बालों पर कितनी देर लगाना सही होता है?
- प्याज के रस को 30 मिनट से ज्यादा बालों में नहीं लगाना चाहिए।
- प्याज का रस लगाने से क्या आती है बालों में से बदबू?
- नहीं, अगर आप शैंपू से बालों को साफ करेंगी तो इसकी बदबू निकल जाएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।