Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

DIY Oil: पूंछ जैसे पतले बाल हो सकते हैं घने, घर पर सिर्फ 20 रुपये में बनाएं यह स्‍पेशल तेल

क्‍या आपके बाल पतले और बेजान हो गए हैं? ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि इस स्‍पेशल तेल को घर पर बनाकर आप बालों को घना और लंबा बना सकती हैं। इस तेल को बनाने का तरीका और फायदों के बारे में एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानते हैं।  
Updated:- 2026-04-19, 08:46 IST
image

क्या आपके बाल भी लगातार झड़ रहे हैं और बेजान और कमजोर हो गए हैं?
क्या आपने कई महंगे प्रोडक्ट्स ट्राई किए, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा?
अब केमिकल्स को अलविदा कहने और नेचुरल चीजों को अपनाने का बिल्‍कुल सही समय है। आज हम आपको एक नेचुरल आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बता रहे हैं, जिसे हमारी दादी-नानी सालों से इस्तेमाल करती आ रही हैं। इस तेल के बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं। उनका कहना है कि यह तेल सिर्फ बालों को मजबूत ही नहीं बनाता, बल्कि स्कैल्प को गहराई से पोषण देकर हेयर ग्रोथ को नेचुरली बढ़ाता है। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जान लेते हैं।

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल की सामग्री

  • तिल का तेल- 100 मिली
  • आंवला पाउडर- 1 चम्‍मच
  • ब्राह्मी पाउडर- 1 चम्‍मच
  • भृंगराज पाउडर- 1 चम्मच
  • गुड़हल के फूल (सूखे या ताजे)- 1/2 कप
  • मेथी दाना- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चम्मच
  • रोजमेरी- 1 चम्मच

homemade aurvedic oil for hair fall

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बनाने का तरीका

  • एक पैन में तिल का तेल डालें।
  • इसमें सभी जड़ी-बूटियां और चीजें डाल दें।
  • इसे 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
  • गैस बंद करके इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें।
  • अगली सुबह छानकर साफ बोतल में भर लें।

इस प्रोसेस से सभी जड़ी-बूटियों के पोषक तत्व तेल में अच्छी तरह घुल जाते हैं, जिससे इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- घर पर बालों के लिए ये खास तेल बनाकर मिक्स कर लें 2 चीज, हेयर फॉल से लेकर डैंड्रफ तक हर समस्या से मिलेगा आराम

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल का कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस तेल से हफ्ते में 2-3 बार स्कैल्प पर मसाज करें।
  • हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें।
  • कम से कम 1-2 घंटे या बेहतर रिजल्ट के लिए रातभर लगा रहने दें।
  • फिर माइल्ड शैंपू से बाल धोएं
  • लगातार इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

diy oil for hair

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल क्यों है इतना असरदार?

  • बालों की जड़ों की गहराई से पोषण देकर मजबूत बनाता है।
  • हेयर फॉल को कम करके नए बाल उगने में मदद करता है।
  • स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
  • डैंड्रफ, खुजली और ड्राईनेस को दूर करता है।
  • बालों को सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनाता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: बालों को बनाना है घना और चमकदार? घर पर मिनटों में तैयार करें ये 'जादुई तेल'

अगर आप इसे रेगुलर इस्तेमाल करती हैं, तो आपके बाल धीरे-धीरे लंबे-घने और मजबूत बनेंगे और नेचुरली शाइनी और हेल्‍दी होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik 

FAQ
क्या यह आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बाल झड़ना रोकने में मदद करता है?
इस तेल में मौजूद आंवला, भृंगराज और मेथी जैसे तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं।
इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए?
अच्‍छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस तेल से स्कैल्प की मसाज करना सही रहता है।
क्या यह तेल सभी हेयर टाइप के लिए सही है?
चाहे आपके बाल ड्राई हों, ऑयली हों या नॉर्मल, यह आयुर्वेदिक तेल सभी प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद है। 
क्‍या यह नए बाल उगाने में मदद करता है?
हेयर फॉल को कम करके नए बाल उगने में मदद करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।