Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

डैंड्रफ हटाने का नेचुरल तरीका, इस बीज का पेस्ट कर देगा महंगे शैंपू को फेल

क्या आपके बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हो रहा है और आप महंगे शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, लेकिन कोई खास फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो आपको बालों की रूसी हटाने के इस देसी तरीके को आजमाना चाहिए। मेथी दाना हेयरफॉल को कम करके बालों को शाइन तो देता ही है, लेकिन साथ ही डैंड्रफ को भी कम करता है।
Updated:- 2026-04-22, 18:58 IST
image

बालों में डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या महिलाओं को काफी परेशान करती है। गलत खान-पान, प्रदूषण, बदलते मौसम और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल समेत कई कारणों से बालों में डैंड्रफ होने लगता है। इसे दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह के तेल, शैंपू और महंगे ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं, लेकिन कई बार इनसे भी फायदा नहीं होता है। ऐसे में आप सोच में पड़ जाती हैं कि आखिर किया क्या जाए, आखिर डैंड्रफ को कैसे दूर किया जाए? कई बार लाख कोशिशों के बाद भी इस सवाल का सही जवाब नहीं मिल पाता है, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपकी रसोई में मौजूद एक छोटे से बीज में इस मुश्किल का हल छुपा है, तो शायद आपको हैरानी होगी, पर ये सच है। मेथी के बीज का पेस्ट, स्कैल्प पर लगाने से न केवल डैंड्रफ कम होता है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट राधिका गोयल दे रही हैं।

मेथी दाने के पेस्ट से दूर होगा डैंड्रफ

home remedy for dandruff
मेथी दाने के पेस्ट को स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ दूर हो सकता है। मेथी दाना डाइट में शामिल करना भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसे बालों पर लगाने से भी बहुत फायदे होते हैं। मेथी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करने का काम करता है। इसमें प्रोटीन और भी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं और इसे स्कैल्प पर लगाने से न केवल स्कैल्प को पोषण मिलता है, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बल्कि डैंड्रफ भी कम होता है। मेथी स्कैल्प को हाइड्रेट करती है और इससे खुजली भी नहीं होती है।


यह भी पढ़ें- Hair Dye: बालों पर चाहिए बरगंडी रंग, तो बिना केमिकल ऐसे करें हेयर डाई

कैसे बनाएं मेथी का पेस्ट?

methi seeds paste to reduce dandruff

  • इसे तैयार करना बेहद आसान है।
  • 2-3 चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें।
  • सुबह इसे पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • आप इसमें 1-2 चम्मच दही भी मिला सकती हैं।

इस्तेमाल कैसे करें?

  • आपको इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाना है।
  • हल्के हाथों से मसाज करें ताकि पेस्ट स्कैल्प में अच्छी तरह समा जाए।
  • इसे लगभग आधा घंटा छोड़ दें।
  • इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
  • इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।

क्या होंगे फायदे?

  • डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलेगा।
  • स्कैल्प को हाइड्रेशन मिलेगा।
  • स्कैल्प की ड्राईनेस कम होगी।
  • बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।
  • हेयर फॉल भी कम होगा।

 

यह भी पढ़ें- Hair Wash Mistakes: क्या आप भी बाल धोते समय करती हैं ये 4 गलतियां? बढ़ सकता है हेयर फॉल


नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।