गुड़ का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। खासतौर पर सर्दियों के सीज़न में गुड़ का किसी भी रूप में इस्तेमाल सेहत के लिए रामबाण होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं गुड़ का चेहरे पर इस्तेमाल आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपकी खूबसूरती पर भी चार चाँद लगाता है। इससे बने फेस पैक त्वचा की रंगत निखारने के साथ एक्ने, रिंकल्स और एजिंग जैसी कई अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाते है। आइए जानें गुड़ से बने फेस पैक्स बनाने और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- गुड़ का पाउडर- 1 चम्मच
- टमाटर का रस - 1 चम्मच
- नींबू का रस - 1 /2 चम्मच
- हल्दी - 1 चुटकी
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- आपके पास गुड़ का पाउडर उपलब्ध नहीं है तो गुड़ को मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर बनाएं।
- एक बाउल में गुड़ का पाउडर लें और इसमें नींबू का रस, टमाटर का रस और हल्दी मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर इनका पेस्ट तैयार करें।
- फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- 15 मिनट तक फेस पैक लगा रहने दें।
- 15 मिनट के बाद फेस पैक सूखने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं।
Recommended Video
पिंपल्स के लिए फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- गुड़ का पाउडर- 1 /2 चम्मच
- नींबू का रस -4 -5 बूंदें
- पानी - आवश्यकतानुसार
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- गुड़ के पाउडर में नींबू की कुछ बूंदें और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
- सभी सामग्रियों का एक फाइन पेस्ट तैयार करें।
- एक्ने वाले स्थान पर पेस्ट अप्लाई करें और एक्ने के निशानों पर भी इस पैक को लगा सकते हैं।
- 30 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ़ कर लें।
- बेहतर परिणाम के लिए इस पैक को रोज़ दिन में एक बार अप्लाई करें।
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- गुड़ पाउडर -2 चम्मच
- शहद -2 चम्मच
- नींबू का रस -1 /2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए सारी सामग्रियों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिक्स करें।
- चेहरा किसी अच्छे क्लीन्ज़र या कच्चे दूध से साफ़ करें।
- फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- फेस पैक 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ़ कर लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से त्वचा ग्लोइंग नज़र आने लगेगी।
गुड़ से बने ये सभी फेस पैक्स पूरी तरह से प्राकृतिक हैं लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik