DIY Chocolate Brown Hair Colour: बिना केमिकल के घर पर बनाएं चॉकलेट ब्राउन हेयर कलर, बस किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

DIY Chocolate Brown Hair Colour: आजकल बालों को कलर करना एक बड़ा फैशन ट्रेंड बन चुका है। ज्यादातर हर कोई बालों को कलर कराना पसंद करता है, ताकि वो भी फैशन ट्रेंड को फॉलो कर सके, लेकिन इसमें काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। इसके बाद बालों का खास ध्यान भी रखना पड़ता है। ऐसे में आप अगर बालों को चॉकलेट ब्राउन कलर कराने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप घर पर ही इस रंग को तैयार कर सकती हैं और बालों में अप्लाई कर सकती हैं, जिससे आपके बालों में एक शाइन ऐड हो जाएगी। साथ ही बाल नेचुरली कलर हो जाएंगे। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसकी जानकारी शेयर की है। आइए आपको इसके बारे में पूरा तरीका शेयर करते हैं।
चॉकलेट ब्राउन रंग के लिए जरूरी सामग्री
- कॉफी पाउडर- 2-3 बड़े चम्मच
- कोको पाउडर-2 बड़े चम्मच
- हिना-1 कप
- दही-2 चम्मच
- चुकंदर का रस
चॉकलेट ब्राउन कलर बनाने का तरीका
- एक लोहे की कड़ाही में मेहंदी लें। इसमें कॉफी पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे कि पेस्ट में गांठें न रहें।
- इस मिश्रण को कम से कम 4-5 घंटे या रात भर के लिए ढककर रख दें।
- लोहे की कड़ाही में रखने से रंग और भी गहरा आता है।
- लगाने से ठीक पहले इसमें दही मिलाएं। इससे बालों में चमक आएगी।
यह भी पढ़ें- DIY Burgundy Hair Colour: बालों का बदलना है रंग, तो घर पर बनाएं बरगंडी हेयर कलर; जानें तरीका
चॉकलेट ब्राउन कलर बालों में कैसे करें अप्लाई?
- अपने बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटें और ब्रश की मदद से जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
- इस पेस्ट को अपने बालों पर कम से कम 2 से 3 घंटे तक लगा रहने दें। बालों को शॉवर कैप से ढक लें ताकि नमी बनी रहे।
- बालों को केवल सादे पानी से धोएं। उस दिन शैम्पू का इस्तेमाल न करें। अगले दिन तेल लगाने के बाद ही शैम्पू करें ताकि रंग पक्का हो जाए।
यह भी पढ़ें- DIY Dark Brown Hair Colour: सफेद बालों को करें नेचुरली ब्राउन, घर पर बनाएं हेयर कलर; जानें तरीका
प्राकृतिक तरीके से बालों को कलर करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह आपके बालों की सेहत भी सुधारता है। इस चॉकलेट ब्राउन हेयर कलर को जरूर आजमाएं और बिना किसी नुकसान के अपने बालों को कलर करें।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।