DIY Burgundy Hair Colour: बालों का बदलना है रंग, तो घर पर बनाएं बरगंडी हेयर कलर; जानें तरीका

DIY Hair Colour: आजकल बालों को कलर करना फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है, जिसकी वजह से हर कोई इसे पार्लर जाकर करवाना पसंद करता है। आप भी अगर बालों में वाइब्रेंट शेड वाले बरगंडी कलर को करना चाहती हैं, तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इस रंग को घर पर बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे। साथ ही आपके बाल अमोनिया और ब्लीच के इस्तेमाल से बच जाएंगे। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं।
बरगंडी रंग बनाने के लिए सामग्री
- चुकंदर का रस- 3 से 4 चम्मच
- मेहंदी- 4 चम्मच
- कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
घर में बरगंडी रंग बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले फ्रेश चुकंदर लेकर आना है।
- इसका रस निकालना है और इसे एक कटोरी में रख लेना है।
- अब एक कटोरी में मेहंदी को डालें। इसमें चुकंदर का रस और कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर डालें।
- इसके बाद आप इसे अच्छे से घोल लें। जरूरत के हिसाब से इसमें पानी को मिक्स करें। जब घोल तैयार हो जाए, तो इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- चाय पत्ती से ऐसे पाएं हेयर कलर, सफेद बालों की हो जाएगी छुट्टी और हर कोई पूछेगा आपके काले बालों का राज
बालों में बरगंडी रंग लगाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को कंघी करनी है।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपके बालों उलझे नहीं।
- फिर इसे ब्रश की मदद से सिर पर लगाएं।
- पूरे बालों को कवर करने के बाद शावर कैप पहन लें।
- इसे कम से कम 3 से 4 घंटे तक लगा रहने दें।
- बालों को सिर्फ सादे पानी से धोएं। उस दिन शैम्पू का इस्तेमाल न करें।
- कलर को सेट होने के लिए 24 से 48 घंटे का समय दें, उसके बाद ही माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।
- इससे आपके बाल प्राकृतिक बरगंडी रंग के हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- DIY Dark Brown Hair Colour: सफेद बालों को करें नेचुरली ब्राउन, घर पर बनाएं हेयर कलर; जानें तरीका
घर पर बनाया गया यह बरगंडी हेयर कलर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो पार्लर जाकर इसे ज्यादा पैसे में कराते हैं। इसे आप 2-3 बार के इस्तेमाल बालों में इस्तेमाल करेंगी, तो रंग आपको नजर आने लगेगा। इससे आपके पार्लर जाने का खर्चा और आना-जाना बच जाएगा। आप घर पर ही बालों को रंग सकती हैं।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
- महिलाओं को बरगंडी कलर क्यों पसंद होता है?
- बरगंडी कलर से बाल और भी ज्यादा अच्छे लगते हैं।
- बरगंडी कलर घर पर किया जा सकता है?
- जी हां, बरगंडी कलर घर पर बनाकर इसे किया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।