DIY: चिपचिपे बालों में लाना चाहती हैं शाइन, तो जरूर ट्राई करें ये होममेड हेयर मास्क

गर्मियों में बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है। ज्यादा पसीने और गर्मी की वजह से बालों में चिपचिपापन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं और कमजोर बाल अपनी शाइन भी खो देते हैं। बालों के ज्यादा झड़ने की समस्या गर्मियों की एक आम समस्या है क्योंकि इस मौसम में स्कैल्प में ज्यादा पसीना बहता है और चिपचिपी स्कैल्प हीी बालों के झड़ने का कारण बनती है। गर्मियों के मौसम में बालों में अतिरिक्त तेल का स्राव होने लगता है जो बालों की चमक कम कर देता है।
ऑयली हेयर स्वाभाविक रूप से पर्यावरण से गंदगी और प्रदूषकों को आकर्षित करते हैं और एक ऑयली स्कैल्प में रूसी और अन्य संक्रमण होने की अधिकतम संभावना होती है। तैलीय बाल भी सुस्त और बेजान दिख सकते हैं, इसलिए थोड़ा लाड़ प्यार करना चाहिए! हर हफ्ते एक हेयर मास्क आपके बालों के प्रकार के लिए चमत्कार कर सकता है। कुछ घरेलू उत्पाद और होममेड हेयर मास्क की सहायता से बालों के ज्यादा ऑयली होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानें बालों का चिपचिपापन कम करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में।
बीयर और सेब का हेयर मास्क

सेब में विभिन्न विटामिन और मैलिक एसिड होते हैं जो स्कैल्प की कई समस्याओं से बचाव करते हैं। इसमें मौजूद सभी तत्व प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि बीयर अपने अल्कोहल की मात्रा के कारण अतिरिक्त ऑयल को सुखाने के एजेंट के रूप में काम करता है और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रूप से काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: बालों की चमक बढ़ाने के लिए ट्राई करें बादाम का होममेड हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- सेब का पल्प -1 कप
- बीयर - 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सेब का छिलका हटाकर इसे मिक्सर में पीसकर पल्प तैयार करें।
- सेब के पल्प में बीयर मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें।
- हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- सबसे पहले सुनिश्चित करें कि बालों में तेल न लगा हो।
- बालों को दो भागों में विभाजित करें।
- बालों की स्कैल्प से लेकर टिप्स तक हेयर मास्क अप्लाई करें।
- 20 मिनट के लिए मास्क बालों में लगाएं।
- 20 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करने से ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मुल्तानी मिट्टी और दही का हेयर मास्क

मुल्तानी मिट्टी को सबसे अच्छे प्राकृतिक अवशोषक में से एक माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग अपने बालों और स्कैल्प पर अतिरिक्त तेल को अवशोषित करने के लिए कर सकते हैं। यह आपके बालों पर रक्त परिसंचरण को भी बढ़ाता है और आपकी खोपड़ी पर पीएच स्तर को संतुलित करता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: कलर किए हुए बालों में शाइन बनाए रखने के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये होममेड हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी -1 कप
- दही -1 /2 कप
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

- मुल्तानी मिट्टीऔर दही को एक सात मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- बालों को दो बराबर भागों में बाँट लें।
- बालों की स्कैल्प से लेकर टिप्स तक इस हेयर मास्क को अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।
ये हेयर मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और बालों के अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे बाल चिपचिपे होने की बजाय शाइनी नज़र आते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।