DIY: बालों की चमक बढ़ाने के लिए ट्राई करें बादाम का होममेड हेयर मास्क

बादाम उन सुपरफूड्स में से एक है जो हमारी रसोई में आसानी से उपलब्ध हैं। लेकिन हम अक्सर बादाम के कई लाभों को अनदेखा करते हैं। बादाम को त्वचा और बाल दोनों के संदर्भ में अनगिनत लाभों के लिए जाना जाता है। बादाम जहां एक तरफ सेहत के लिए रामबाण है वहीं त्वचा को निखारने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं बालों को खूबसूरती प्रदान करने के लिए भी बादाम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बादाम से तैयार हेयर मास्क जहां एक तरफ बालों के लिए मुख्य घटक के रूप में कार्य करते हैं, वहीं इसके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है। आइये जानें किस तरह बादाम से हेयर मास्क तैयार किये जा सकते हैं और इसके बालों के लिए क्या लाभ हैं ?
बालों के लिए बादाम के फायदे

बालों में प्रभावी रूप से काम करने वाला बादाम बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। जिससे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ बालों का प्राकृतिक तेल भी कायम रहता है, इससे बालों के रूखे होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और दोमुंहें बालों से भी निजात मिलता है। बादाम में ओमेगा फैटी 3 और 6 ऐसिड्स होते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। ये बालों के विकास के लिए लाभदायक है। बादाम के तेल से मसाज करने से बालों में चमक कायम की जा सकती है। बादाम में भरपूर मात्रा में विटमिन्स ए, डी, बी1, बी2 और बी6 और मोनो फैटी ऐसिड्स मौजूद होते हैं जो बालों की बढ़त के लिए बेहद जरूरी होते हैं। बादाम से तैयार हेयर मास्क बालों में डैंड्रफ के साथ बालों की खुजली कम करने में भी मदद करता है।
बादाम का हेयर मास्क

आवश्यक सामग्री
- बादाम -10 -15
- मेथी दाना -1 चम्मच
- नींबू का रस -1 चम्मच
- दही -2 चम्मच
- एग व्हॉइट -1 अंडे का
इसे जरूर पढ़ें:DIY: कलर किए हुए बालों में शाइन बनाए रखने के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये होममेड हेयर मास्क
बनाने का तरीका
- बादाम और मेथी दानों को 4 -5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- दोनों सामग्रियों का पानी अलग करके मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- एक बाउल में दोनों सामग्रियों को डालें और इसमें दही, एग व्हॉइट और नीम्बू का रस मिलाएं।
- साड़ी सामग्रियों को अच्छी तरह से फेंटते हुए मिक्स करें और हेयर मास्क तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका

- बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो भागों में विभाजित करें।
- बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक हेयर मास्क अच्छी तरह से लगाएं।
- बालों को शॉवर कैप से ढक लें और हेयर पैक सूखने दें।
- आधे घंटे बाद शॉवर कैप हटाएं और बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
हेयर मास्क के फायदे

- बादाम का हेयर मास्क बालों के लिए प्रभावी रूप से काम करता है।
- हेयर मास्क के इतेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक आती है।
- हेयर मास्क में बादाम, बालों को पोषण प्रदान करता है।
- मेथी दाने बालों का झड़ना कम करते हैं।
- नीम्बू और दही से डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा मिलता है।
- सभी सामग्रियों का संयोजन बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।