DIY: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है ये होममेड हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई

किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती उसके खूबसूरत बाल होते हैं। बालों की खूबसूरती कायम रखने के लिए उनकी उचित देखभाल बहुत जरूरी है। बालों की देखभाल करने के लिए आप सभी कई तरह के नुस्खे आजमाती होंगी। कभी पार्लर से ट्रीटमेंट लेना, तो कभी घरेलू उपायों से बालों की चमक बढ़ाना। लेकिन क्या ये सभी उपाय कारगर साबित होते हैं ? या कई तरह के नुस्खे भी बालों की चमक कायम रखने में असफल साबित होते हैं ?
खासतौर पर कर्ली बालों की चमक बरकरार रखना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसलिए कर्ली बाल बहुत जल्दी रूखे और बेजान नज़र आने लगते हैं। यही नहीं इन बालों का टूटना भी एक आम बात है। कर्ली बालों की चमक और मजबूती कुछ घरेलू हेयर मास्कों का इस्तेमाल करके की जा सकती है। आइये जानें कैसे होममेड हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों की चमक कायम रखने और बालों को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलती है।
होममेड हेयर मास्क के फायदे
होममेड हेयर मास्क हमेशा प्राकृतिक सामग्रियों से बनाए जाते हैं इसलिए पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं। इन हेयर मास्क का इस्तेमाल करके घुंघराले बालों में चमक आती है और बालों का झड़ना कम होता है। हेयर मास्क बालों को स्ट्रेट करने में भी मदद करते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है। आइये जानें कैसे कुछ घरेलू सामग्रियों से कर्ली बालों के लिए मास्क तैयार किया जा सकता है।
कर्ली बालों के लिए हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- कटे हुए केले -2 (बालों की लेंथ के अनुसार )
- शहद -2 चम्मच
- साबूदाना स्टार्च -3 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें:DIY: खुजली वाली स्कैल्प से पाना है छुटकारा, तो ट्राई करें ये होममेड हेयर मास्क
बनाने का तरीका
- एक बाउल में केले को काटकर उसका पेस्ट तैयार करें।
- केले के पेस्ट में शहद और साबूदाना स्टार्च मिलाएं।
- साबूदाना स्टार्च तैयार करने के लिए साबूदाना को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोना जरूरी है।
- पानी में भीगा साबूदाना बहुत जल्दी ही केले के साथ मिक्स हो जाएगा।
- सभी सामग्रियों को मिलाकर हेयर मास्क तैयार हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार
इस्तेमाल का तरीका
- बालों को अच्छी तरह से सुलझा कर दो बराबर भागों में विभाजित करें।
- सुनिश्चित करें कि बालों में तेल न लगा हो।
- यदि बालों में तेल लगा हो तो बालों को शैम्पू से धो लें।
- अब बालों की स्कैल्प से लेकर टिप्स तक मास्क अप्लाई करें।
- बालों को शॉवर कैप से ढक लें। आधे घंटे बाद बालों माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर्ली बालों में हफ्ते में एक बार करें।
- इस होममेड हेयर मास्क से बालों में चमक आ जाएगी।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन कमजोर बालों पर इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।