DIY: सांवली त्वचा की रंगत निखारने के लिए आप भी ट्राई करें ये होममेड फैस पैक्स

हर महिला को चमकदार और चमकती त्वचा पसंद होती है लेकिन इन दिनों सूरज और प्रदूषण की वजह से गोरी त्वचा बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है। बाजार में उपलब्ध कई महंगे उत्पाद निष्पक्षता और हल्की त्वचा टोन का दावा करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से वे केमिकल युक्त होने के कारण त्वचा को नुक्सान पहुंचाते हैं।
घर में कुछ DIY फेसपैक का इस्तेमाल करके सांवली त्वचा में भी रंगत लाई जा सकती है। सांवली त्वचा को साफ़ करके गोरा दिखाने में ये होममेड फेस पैक्स बेहद कारगर साबित होते हैं। आइए जानें त्वचा में निखार लाने के लिए तैयार किये जाने वाले फेस पैक्स और उन्हें बनाने के तरीकों के बारे में।
पपीता और एग व्हॉइट फेसपैक
डार्क स्किन के लिए यह फेस पैक त्वचा की रंगत निखारने के साथ ड्राई स्किन को नमी प्रदान करने में भी मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
- पापीते का पल्प- 4 चम्मच
- दही-2 चम्मच
- सेब का सिरका- 2 चम्मच
- एग व्हॉइट - 1 अंडे की
बनाने का तरीका
- सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसका सफ़ेद भाग अलग कर लें।
- पके हुए पपीते को मिक्सर में पीसकर पल्प तैयार करें।
- एक बाउल में एग व्हॉइट और पपीते का पल्प डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- तैयार पेस्ट में दही और एप्पल वेनेगर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फेस पैक इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से फेस पैक लगाएं।
- लगभग 20 मिनट तक पैक लगाए रखें।
- पैक सूखने पर चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और चेहरे की रंगत संवार सकते हैं।
चने के आटे और दही का फेसपैक
डार्क स्किन के लिए यह होममेड फेस पैक सबसे प्रभावी है क्योंकि इसमें दही से चेहरे की रंगत संवर जाती है और चने का आटा एक बहुत अच्छा क्लींजर और एक्सफोलिएटर है जो त्वचा को निखारता है। वहीं गुलाब जल एक अच्छा प्राकृतिक टोनर है जबकि हल्दी एक जीवाणुरोधी घटक है जो त्वचा की विभिन्न समस्याओं के खिलाफ काम करता है।
आवश्यक सामग्री
- चने का आटा -4 चम्मच
- दही -2 चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी
- गुलाब जल - 1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करें और पूरे चेहरे और गर्दन पर फेस पैक लगाएं।
- 15 मिनट तक पैक लगाए रखें और सूखने पर चेहरे को पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर ट्राई करें कीवी का ये हेयर मास्क
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।