Deep Clean: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करेगी यह एक चीज, पहली बार में ही निखरा हुआ नजर आएगा चेहरा

How To Use Multani Mitti On Face: खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए हम आए दिन कितने ही तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हमें चेहरे पर मौजूद को डीप क्लीन करना जरूरी होता है और इसके लिए जरूरी नहीं है कि बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही किया जाये।
त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप घर में मौजूद मुल्तानी मिट्टी को भी चेहरे पर लगा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए होती है फायदेमंद। साथ ही, जानेंगे इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे क्या हैं-
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
- त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: Multani Mitti Benefits: इस एक चीज के इस्तेमाल से नेचुरली हल्के हो जाएंगे चेहरे पर मौजूद डार्क स्पॉट्स
मुल्तानी मिट्टी और खीरा
- गर्मी के मौसम में एक बाउल में खीरे को पीसकर लें।
- इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- ब्रश की मदद से इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें।
- 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- तौलिए से चेहरे को साफ करने के बाद सी.टी.एम रूटीन फॉलो करें।
- इसे आप हफ्ते में 3 बार तक चेहरे पर आजमा सकती हैं।
- पोर्स को साफ करने के लिए यह नुस्खा बेस्ट साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
- गुलाब के फूल को कई रूप में चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालें।
- इसमें 2 से 3 चम्मच गुलाब जल की डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस फेस पैक को चेहरे पर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने के बाद पानी से फेस को धोकर साफ करें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 से 4 बार तक आजमा सकती हैं।
- त्वचा को डीप क्लीन करने के साथ-साथ डार्क स्पॉट्स को कम करने में यह मदद करेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।