संतरे से कम हो सकते हैं चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे, जानें कैसे?

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है और इस बात को हम सभी काफी अच्छी तरह से जानते हैं। वहीं प्रदूषण और रोजाना की भागा-दौड़ी के कारण हमारे चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते हैं। यह एक्ने और पिंपल्स हमारी खूबसूरती को फीका कर देते हैं।
हालांकि आज आपको मार्केट में पिंपल्स और दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी कई कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल त्वचा को कई हद तक फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
बता दें कि आप एक्ने और पिंपल्स के दाग-धब्बों को हटाने के लिए घर में मौजूद चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। घर में मौजूद चीजों की बात करें तो बता दें कि आप संतरे की मदद से इन दाग-धब्बों को कम कर सकती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें संतरे का चेहरे का इस्तेमाल और बताएंगे चेहरे पर इन घरेलू चीजों के फायदे।
आवश्यक सामग्री

- संतरे के छिल्के
- कच्चा दूध
- शहद
इसे भी पढ़ें : मुंहासों के निशान को मेकअप की मदद से इस तरह छिपाएं
संतरे के फायदे
- संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर डार्क स्पॉट्स को कम कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
- साथ ही संतरा त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है।
शहद के फायदे
- एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- साथ ही यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
कच्चे दूध के फायदे
- चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने के लिए कच्चा दूध बेहद फायदेमंद होता है।
- यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
- बता दें कि कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है।
इसे भी पढ़ें : फेस टैनिंग को दूर करने के लिए इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो
कैसे करें इस्तेमाल?

- चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 संतरों के छिल्कों को पीसकर डालें।
- इसे पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद आप इसमें करीब 2 से 4 चम्मच कच्चा दूध और करीब 2 चम्मच शहद की डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- आप इस फेस पैक को आंखों से दूर रखें।
- इसके बाद साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे हो सकते हैं और चेहरा निखरा और साफ नजर आएगा।
अगर आपको संतरे की मदद से पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों को कम करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।