Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

बदलते मौसम में आपके कर्ली हेयर भी हो गए हैं रूखे और बेजान तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपके कर्ली हेयर रूखे और बेजान हो गए हैं तो आप इस आर्टिकल में बताई गई इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2025-01-14, 21:17 IST
curly hair care tips

बदलते मौसम में जहां सबसे ज्यादा केयर की जरूरत स्किन को होती है तो वहीं इस दौरान बालों की भी केयर करना जरूरी है। लेकिन, अगर आपके कर्ली हेयर है और बदलते मौसम के दौरान ये रूखे और बेजान हो गए हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को आप अपने हेयर केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।

इस तरह करें रूखे और बेजान हुए कर्ली हेयर की केयर 

hair care tips after washing

  • कर्ली बालों के रूखे और बेजान होने पर उन्हें नर्म और मॉइस्चराइज करने के लिए आप डीप कंडीशनिंग करें। डीप कंडीशनिंग करने के लिए आप बालों को गुनगुने पानी से साफ से धोएं और इन्हें धोने के दौरान आप दौरान शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें - बालों को शाइनी बना सकता है किचन में मौजदू टमाटर, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

 

oiling tips for  hair

  • इसी के साथ हफ्ते में 1-2 बार तेल की मदद से इनकी अच्छी तरह से मालिश करें। बालों की अच्छी तरह से ऑयलिंग करने से बालों की नमी बनी रहती है और ये मजबूत भी होते हैं। ऑइलिंग करने के लिए आप नारियल, बादाम का तेल का इस्तेमाल करें।

curd hair mask shiny hair

  • बालों को पूरा पोषण मिले इसके लिए आप हफ्ते में दो दिन नेचुरल चीजों से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से जहां बेजान और रूखे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है तो वहीं बाल शाइन भी करते हैं।

इन चीजों का न करें इस्तेमाल

  • बदलते मौसम में बालों की केयर करने के दौरान आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करने से बालों के ड्राई होने की समस्या कम होती है।
  • बालों को सुखाने के लिए आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से बालों की ड्राई होने की समस्या बढ़ सकती हैं। ये समस्या न हो इसके लिए आप बालों को नेचुरल तरीके से सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- Frizzy Hair: रूखे बालों के लिए ट्राई करें ये दादी नानी के ये 2 नुस्खे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।