दही से बनाएं ये फेस पैक, ड्राई स्किन हो जाएगी सॉफ्ट

ड्राई स्किन के लिए आप क्या करती हैं? क्रीम और मॉइश्चराइजर लगाती हैं? काफी समय से त्वचा के लिए फेस पैक का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। सबसे अच्छी बात यह है की फेस पैक आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं। ड्राई स्किन के लिए भी पैक फायदेमंद होते हैं। क्या आपको दही खाना पसंद है? दही का इस्तेमाल केवल खाने में ही नहीं बल्कि त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
चेहरे पर दही लगाने के फायदे

- दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। यानी अगर आपके पास स्क्रब नहीं है तो आप दही में कुछ अन्य चीजें मिलाकर स्क्रबिंग कर सकती हैं।
- कई बार गलत प्रोडक्ट्स और नजरअंदाज करने के चलते त्वचा का निखार छिन जाता है। स्किन डल पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप चेहरे पर दही लगाएंगी तो इससे त्वचा ब्राइट होने लगेगी।
- आप स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करते हैं? महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग? अगर हर बार आप जेब का खर्चा नहीं बढ़ाना चाहती हैं तो दही का इस्तेमाल करें? दही में फैट, मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखती हैं।
- त्वचा पर रेडनेस और जलन के लिए आप क्रीम के बजाय दही का उपयोग कर सकती हैं। दही लगाने से त्वचा को कूलिंग इफेक्ट मिलता है।
- दही त्वचा में मॉइश्चचर को सील करता है। इसलिए आप त्वचा को मॉइश्चराइजर करने के लिए दही का उपयोग कर सकती हैं।
दही और शहद
चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए दही काम आती है। वहीं ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए बेस्ट है। आप इन दोनों की मदद से फेस पैक बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Skin Care: दही को इस तरह करें अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें:दही से बने 5 फेस पैक से पाएं दमकती त्वचा, जानें इनके इस्तेमाल के बारे में
क्या करें?
- 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद डालें।
- अब इसे मिला लें।
- लीजिए बन गया आपका होममेड फेस पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?
- उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाकर कुछ देर रब करें।
- कुछ देर बार चेहरा साफ कर लें।
ड्राई स्किन के लिए टिप्स

- ड्राई स्किन के लिए आपको हमेशा क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
- त्वचा को हमेशा कवर करके रखें और सनस्क्रीन लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।