Curd Benefits For Face: गर्मी के दिनों में दही का ऐसे करें इस्तेमाल, निखर सकती है त्वचा

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलु उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप अपनी स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के दिनों में स्किन से जुडी परेशानी होना एक आम समस्या है, लेकिन तेज और चिलचिलाती धुप की वजह से परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर फेस पैक और स्क्रब तैयार कर सकती हैं। दही आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ साथ गर्मी के मौसम में त्वचा को स्वस्थ भी रखेगा। दही से स्क्रब और फेस पैक बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
दही से ऐसे बनाएं फेस पैक
दही से फेस पैक बनाने के लिए आप एक कंटेनर में थोड़ा दही निकाल लें, अब इसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच बेसन मिला दें। इस मिश्रण में टी ट्री ऑइल भी शामिल कर दें। इस पेस्ट को आप 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें। इसकेव बाद गुलाब जल को हाथ में लेकर चेहरे की हलके हाथों से मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी आराम देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं डेड स्किन से राहत, जानें बनाने का तरीका
दही से बनाएं स्क्रब
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने आगे बताया कि आप घर पर रहकर आसानी से दही से स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुएत आसान है। सबसे पहले आप एक कंटेनर में दही निकाल लें, अब आप इसमें एक चम्मच शहद और चावल का आटा मिलाकर इस स्क्रब को तैयार कर सकती हैं। इसे आप अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। उसके बाद आप चाहें तो गुलाब जल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर मसाज कर सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Best Face Pack For Summer: मसूर की दाल का ऐसे करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में चेहरे पर दिख सकता है असर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।