चेहरे को साफ-सुथरा रखने के लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे स्किन केयर को ट्राई करें। जिसे आप घर पर बना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है। साथ ही, आप इसे कभी भी लगा सकती हैं। टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने एक ऐसे ही फेस स्क्रब के बारे में बताया। जिसे ट्राई करके आपकी स्किन हेल्दी रह सकती है। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह से आप इस फेस स्क्रब को बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन अच्छी रहेगी। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
- सोडा -1 चम्मच
- ओट्स- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल -1 चम्मच
स्क्रब बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में सोडा लेना है।
- इसमें ओट्स को पाउडर बनाकर लगाना है।
- फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें।
इस तरह से लगाएं फेस स्क्रब
View this post on Instagram
- इस तरह के स्क्रब को लगाने के लिए आपको चेहरे को साफ करना है।
- इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से फेस पर रब करें।
- इसके बाद इसे 15 मिनट लगे रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इससे आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आएगी।
इस तरह के स्क्रब को लगाने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी। साथ ही, डेड स्किन भी आसानी से निकल जाएगी। इस तरह के स्क्रब को बनाने में आपको ज्यादा चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: नेचुरल प्लांट फर्टिलाइजर है एलोवेरा जेल, इस तरह करें इस्तेमाल
इसके लिए आपको ट्राई करना चाहिए। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। इससे आपको इस स्क्रब को सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका भी पता चल जाएगा। इससे आपकी स्किन पर किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। इस तरह के नुस्खे को आप एक बार जरूर ट्राई करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों