Cucumber Toner For Skin: गर्मियों में चेहरे पर लगाएं खीरे का टोनर, जानें फायदे

गर्मियों में स्किन केयर करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप और प्रदूषण के कारण स्किन डल हो जाती है। चेहरे की चमक बिल्कुल कम होने लगती है। इसके लिए हम बाजार से जाकर कई सारे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन बहुत सारा पैसा खर्च करने के बाद भी चेहरे की रौनक वापस नहीं आती है। ऐसे में आप अपने फ्रिज में रखे खीरे का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, चेहरे को फ्रेश रखता है। इसका आप घर पर ही टोनर तैयार करके चेहरे पर लगा सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं खीरे का टोनर बनाने का तरीका।
खीरे में होते हैं ये गुण
खीरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटानिन सी और पोटेशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन पूरे दिन हाइड्रेट रहती है। साथ ही इससे चेहरे का ग्लो भी बना रहता है। गर्मियों में जलन और सूजन को भी कम करता है।
खीरे का टोनर बनाने की सामग्री
- खीरा-1 धोकर और कटा हुआ
- गुलाब जल-1/4 कप
- एलोवेरा जेल-1 चम्मच
खीरे का टोनर बनाने का तरीका
- खीरे को ब्लेंडर में पीसकर उसका रस निकाल लें।
- इस रस को छलनी से छानें। फिर उसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरें।
- फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें: जानिए टोनर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज
खीरे के टोनर को इस्तेमाल करने का तरीका
- खीरे का टोनर को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें।
- अपनी आंखों को बंद करके, चेहरे और गर्दन पर इसे स्प्रे करें और हवा से टोनर को सूखने दें।
- दिन में दो बार, सुबह और शाम को टोनर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे पर टोनर लगाने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है, ताकि कोई भी मेकअप प्रोडक्ट चेहरे पर लगा न रहे।
- चेहरे पर टोनर लगाने के कुछ समय तक कोई प्रोडक्ट अप्लाई न करें।
- टोनर को आप डेली लगाएं तभी चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।
इसे भी पढ़ें: त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए घर पर ही बनाएं ये टोनर
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।