Cucumber Hair Spa Treatment: बालों की चमक बढ़ाने के लिए करें खीरे से हेयर स्पा, जानें तरीका

खीरा बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप गर्मियों में इससे हेयर स्पा भी कर सकती हैं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और उनकी ग्रोथ अच्छी होगी। 
Updated:- 2024-06-01, 16:26 IST
cucumber hair spa tips

तेज धूप, प्रदूषण और धूल गंदगी की वजह से बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बालों की देखभाल सही तरीके से करें। इसके लिए आप घर पर ही खीरे का इस्तेमाल करके हेयर स्पा कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खीरा बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों के रूखेपन की समस्या और झड़ने की समस्या को कम करता है। इसे घर पर आप इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आपको पार्लर जाकर हेयर स्पा के लिए हजार रुपये खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं, कैसे आप घर पर खीरे से हेयर स्पा कर सकती हैं।

खीरे के बालों में लगाने के क्या फायदे होते हैं

Cucumber hair spa treatment

खीरे में विटामिन ए, सी और सिलिका भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बाल टूटते कम हैं और अगर वो ड्राई होते हैं, तो मुलायम हो जाते हैं। इसलिए आप खीरे का इस्तेमाल बालों में कर सकती हैं। इससे आपके बालों में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, आपको गर्मी कम लगेगी। इसके इस्तेमाल से आपको बाहर जाकर पैसे खर्च करने नहीं पड़ेंगे। 

खीरे से हेयर स्पा करने का तरीका क्या है

  • इसके लिए आपको पहले हेयर मास्क बनाना होगा। 
  • इसके लिए आपको एक खीरा लेना है। 
  • इसमें 2 चम्मच शहद और 4 चम्मच गर्म नारियल तेल को लेना है। 
  • अब इन सभी चीजों को उबलते पानी में डालना है और इसे 1 घंटे तक पकाना है। 
  • फिर इसे छानकर इसे पीसकर हेयर मास्क बनाना है। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पार्लर जैसा Hair Spa, रूखे बालों को सिल्की बनाएं

इस तरह करें खीरे से हेयर स्पा

Cucumber hair spa treatment benefits

  • इसके लिए आपको सबसे पहले नारियल तेल को गर्म करके पूरे सिर में मालिश करनी है। स्कैल्प पर तेल अच्छे से लगाएं और मसाज करें। करीब 30 मिनट बालों में तेल को लगा रहने दें। 
  • इसके बाद जिस पानी में खीरे को उबाला था। उसे ठंडा करें और उससे अपने बालों को एक बार शैंपू लगाने के बाद वॉश करें। 
  • फिर अपने बालों में खीरे से बना हेयर मास्क लगाएं। इसे करीब 30 मिनट लगा रहने दें। अब अपने बालों को पानी से साफ कर लें। 
  • इसके बाद तौलिए से अपने बालों को सुखा लें। 
  • इस तरीके से आप खीरे से हेयर स्पा घर पर कर सकती हैं। बालों को हेल्दी रखता है यह हेयर स्पा। 

इन बातों का रखें ध्यान 

Cucumber benefits for hair

  • अगर आप घरेलू चीजों से हेयर स्पा कर रहे हैं, तो इसके बाद बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल बालों में न करें। 
  • बालों को गर्म पानी से नहीं नॉर्मल पानी से वॉश करें। 
  • बालों को ज्यादा स्टीम न दें। कुछ ही मिनट बालों में स्टीम लगाएं। 
  • बालों को ज्यादा समय के लिए खुला न छोड़े, बाहर जाएं तो इन्हें कवर करके जाएं। 
  • किसी भी तरह की बालों से जुड़ी दिक्कत है, तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें: बालों की खूबसूरती के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, जानिए कैसे

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपके बालों में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।