रूखे बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर पर करें हेयर स्पा, जानें कैसे?

हर महिला चाहती है कि उसके बाल हेल्दी हो और इसके लिए वो कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है साथ ही पार्लर में जाकर हेयर स्पा भी करवाती हैं। हेयर स्पा करवाने से बाल चमकदार होते हैं साथ ही बाल सॉफ्ट और शाइनी भी होते हैं लेकिन पार्लर में जाकर हेयर स्पा करवाने पर मोटा खर्चा होता है। वहीं इस खर्च को बचाने के लिए महिलाएं घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं। वहीं घर पर कैसे हेयर स्पा करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की उन्होंने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से महिलाएं घर पर हेयर स्पा कर सकती हैं।
घर पर इस तरह करें हेयर स्पा
एक्सपर्ट ने बताया कि दही, शहद, नींबू की मदद से महिलाएं घर पर हेयर स्पा कर सकती हैं। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है और ये सभी चीजें जहां सेहत और चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है तो वही बालों के लिए दही फायदेमंद है।
शहद में भी कई सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जो सेहत के साथ-साथ बालों के लिए फायदेमंद हैं और इसका इस्तेमाल भी हेयर स्पा के लिए किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
नींबू में कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं कोहनी के कालेपन को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है तो वहीं हेयर स्पा के लिए भी नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है।वहीँ कच्चा दूध में भी कई सारे गुण होते हैं और कच्चे दूध का इस्तेमाल भी हेयर स्पा के लिए कर सकते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- दही, शहद और कच्चा दूध को मिलाकर एक पेस्ट बना ले।
- पेस्ट अप्लाई करने से पहले बालों को शैम्पू करके तौलिए से पोंछ लें।
- बालों को सुखाने के बाद पेस्ट को अप्लाई करें।
- इसके बाद बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें।
- पेस्ट को 30-45 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें।
- आधे घंटे के बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
- ऐसा हफ्ते में एक बार करें।
- ऐसा करने से रूखे बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।
शहद, नींबू और दही का पेस्ट भी आप हेयर स्पा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को ऊपर बताए गए तरीके से अप्लाई करें और हफ्ते में एक बार इस तरीके से हेयर स्पा करें।
इसे भी पढ़ें : जानिए चेहरे को स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आपको एक्सपर्ट की ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।