Thu Sep 24, 2026 | Updated 01:30 PM IST

ज्यादा स्क्रीन टाइम दे सकता है समय से पहले झुर्रियां? जानें एक्सपर्ट की राय

लेट नाइट स्क्रॉलिंग आज की जनरेशन में आम बात है। लेकिन लेट नाइट स्क्रॉलिंग कहीं आपकी स्किन के लिए खतरनाक न बन जाएं। फोन से निकलने वाली आर्टिफ़िशियल लाइट आपकी त्वचा को कई नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं फोन की नीली लाइट का त्वचा पर क्या असर पड़ता है? 
Updated:- 2026-07-08, 09:30 IST
image

आजकल देर रात तक फोन चलाना अधिकतर लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। फोन चलाते चालते कब रात के 1 बज जाते हैं, पता ही नहीं चलता। रात के सन्नाटे में सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, लगातार रील्स देखना एक बहुत ही बुरी आदत बनता जा रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह आदत न सिर्फ आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि देर रात तक फोन चलाते वक्त फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके चेहरे की स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए कुछ नुकसानों के बारे में बताएंगे। जो देर रात तक फोन चलाने की वजह से त्वचापर दिखने लगते हैं।

स्किन के लिए फोन की ब्लू लाइट

रात तक फोन चलाना अब अधिकतर महिलाओं की आदत बन गया है, लेकिन यह न सिर्फ आपकी स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब करता है, बल्कि इससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्या भी होने लगती हैं। 

समय से पहले बुढ़ापा

नीमच के रहने वाले एमबीबीएस, एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पराक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि फोन, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी स्किन के लिए हार्मफुल हो सकती है। यह रोशनी हमारी स्किन में मौजूद कोलेजन को तोड़ने का काम करती है। इससे कोलेजन डैमेज होने लगता है और स्किन ढीली पड़ जाती है।

यही कारण है, की चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ जाती है और इंसान वक्त से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। बता दें, की कोलेजन स्किन को टाइट और जवां बनाए रखने में मदद करता है। बता दें कि डॉक्टर पराक्रम सिंह शेखावत कई सालों से विकास नगर निरोगधाम हॉस्पिटल, नीमच में एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट के पद पर हैं।

2 - 2026-07-07T183037.491

पिगमेंटेशन का खतरा

यही नहीं फोन से आने वाली नीली रोशनी त्वचा के अंदर जाकर फ्री रेडिकल्स बनाती है, जो स्किन सेल्स को अंदर डैमेज कर देता हैं। इससे स्किन पर पिगमेंटेशन, डलनेस और डार्क स्पॉट्स दिखने लगते हैं। अगर आप भी इन पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करना चाहती हैं, तो देर रात तक फोन के इस्तेमाल से बचे और फोन को कम से कम 1 फुट की दूरी पर रखकर चलाएं।

यह भी पढ़ें- चेहरे की पुरानी झाइयां कम करने के 5 आसान स्टेप्स, हफ्ते भर में मिल सकती है Glass Skin

स्लीप साइकिल होती है डिस्टर्ब

देर रात तक फोन चलाने की वजह से हमारी स्लीप साइकिल भी डिस्टर्ब हो जाती है। इस वजह से नींद पूरी नहीं होती है और स्किन रीपेयर नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर आप भरपूर नींद नहीं लेती हैं, तो इससे भी चेहरे पर सूजन और डार्क सर्कल्स होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। नींद की कमी से आंखों के नीचे लाइनें और चेहरे पर थकान दिखने लगती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह

  • अपनी त्वचा और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए देर रात तक फोन के इस्तेमाल से बचे।
  • सोने से कम से कम 1 घंटा पहले अपने फोन को खुद से दूर कर दें।
  • फोन में Eye Comfort Mode हमेशा ऑन रखें।
  • इसके अलावा आप हर 20 मिनट में फोन से ब्रेक ले सकती हैं। 
  • 1 - 2026-07-07T183036.370

अगर आप भी देर रात तक फोन का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से बचे। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई परेशानी हो सकती है। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर सकता है। 

यह भी पढ़ें- कूलर की हवा में सोने से चेहरे पर सूजन क्यों आ जाती है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।