Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

नारियल तेल से घर पर ही करें हेयर स्पा, कुछ ही स्टेप्स में बालों में आएगा जबरदस्त बदलाव

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे पार्लर जाती हैं, लेकिन अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप नारियल तेल का इस्तेमाल करके सस्ते में घर पर ही आसानी से हेयर स्पा कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-20, 20:13 IST
image

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद की देखभाल के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। रोज ऑफिस से घर आने-जाने के दौरान धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। यह धूल-मिट्टी हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बालों को भी बेजान और रूखा बना देती है। इतना ही नहीं, इससे बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अगर आप पार्लर जाकर महंगा हेयर स्पा करवाती हैं, तो अब केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और पार्लर के भारी-भरकम खर्च से बचा जा सकता है।

घर पर ऐसे करें हेयर स्पा

बालों की खोई हुई चमक और नमी वापस पाने के लिए हर महीने पार्लर जाकर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप घर पर रहकर भी नारियल तेल की मदद से अपने बजट में हेयर स्पा कर सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल से घर पर हेयर स्पा करने का आसान तरीका -

नारियल तेल से घर पर हेयर स्पा करने के 4 आसान स्टेप्स  

नारियल तेल बालों के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। आप इस तेल की मदद से कम खर्च में आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर हेयर स्पा कर सकती हैं -  

2 - 2026-08-20T195016.425

स्टेप 1: गुनगुने नारियल तेल से चंपी करें -

सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें। अब उंगलियों की मदद से सिर की त्वचा पर हल्के हाथों से 15 मिनट तक मालिश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तेल बालों की जड़ों तक गहराई से पहुंचता है।

स्टेप 2: बालों को स्टीम दें -

दूसरे स्टेप में बालों को स्टीम देनी है। इसके लिए एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोएं, फिर उसे अच्छी तरह निचोड़कर अपने पूरे बालों पर लपेट लें। 15 मिनट तक तौलिए को बालों पर बंधा रहने दें। इससे बालों को अच्छे से भाप मिलती रहेगी।  

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Hair Mask with Egg: घर पर तैयार करें सस्ता और असरदार होममेड प्रोटीन हेयर मास्क, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती

स्टेप 3: माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं -

15 मिनट बाद सिर से तौलिया हटा लें। इसके बाद लगभग 5 मिनट तक रुकें और फिर किसी सल्फेट-फ्री या माइल्ड हर्बल शैम्पू से बाल धो लें। ध्यान रखें कि बाल धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, हल्का गुनगुना या सामान्य पानी ही सही रहता है।

स्टेप 4: कंडीशनर या हेयर मास्क लगाएं -

बाल धोने के बाद हर्बल कंडीशनर या घर पर बना नारियल तेल और दही के पेस्ट वाला हेयर मास्क लगाएं। इसे 5 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।   

3 - 2026-08-20T192333.085

यह भी पढ़ें- Monsoon Hair Care: मॉनसून में बालों का झड़ना कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होममेड हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई

नारियल तेल हेयर स्पा के मुख्य फायदे

घर पर नारियल तेल से हेयर स्पा करने से न सिर्फ बाल खूबसूरत और सिल्की बनते हैं, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं -

  • सिर की हल्की मालिश और स्टीम से आपको काफी आराम और रिफ्रेशमेंट महसूस होगा।
  • नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों के प्रोटीन को खत्म होने से रोकता है, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है।
  • यह होम-मेड स्पा आपकी स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

घर पर नारियल तेल से हेयर स्पा करना बेहद आसान और किफायती है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके बालों को प्राकृतिक रूप से सुंदर और मजबूत बनाने में मदद करेगा। आप हर वीकेंड पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके पार्लर जैसा हेयर स्पा घर पर ही कर सकती हैं। 

FAQ
क्या सिर्फ नारियल तेल का इस्तेमाल करके घर पर असरदार हेयर स्पा किया जा सकता है?
जी हां, नारियल तेल में एसेंशियल फैटी एसिड्स और विटामिन्स होते हैं जो बालों को गहराई से मॉइस्चराइज कर हेयर स्पा जैसा ग्लो और सॉफ्टनेस देते हैं।
घर पर नारियल तेल से हेयर स्पा करने में कितना समय लगता है?
तेल लगाने से लेकर बाल धोने तक की पूरी प्रक्रिया में केवल 35 से 45 मिनट का समय लगता है।
 बालों में जबरदस्त बदलाव देखने के लिए महीने में कितनी बार नारियल तेल से हेयर स्पा करना चाहिए?
बेहतर परिणाम और रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए महीने में 2 से 3 बार हेयर स्पा करना काफी रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।