Monsoon Hair Care: मॉनसून में बालों का झड़ना कम करने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होममेड हेयर मास्क, आप भी करें ट्राई

मॉनसून में बारिश की रिमझिम बरसती बूंदें भले ही गर्मी से राहत क्यों न दिला लें, लेकिन इस मौसम में बहुत ज्यादा नमी बढ़ जाती है जिसका असर आपके बालों में भी दिखाई देता है। इससे आपके बाल फ्रिज़ी, रूखे और बेजान हो सकते हैं। अगर आप हर बार मॉनसून में बालों के टूटने से परेशान हो जाती हैं, तो अब समय आ गया है कि आसान और असरदार घरेलू नुस्खों से अपने बालों को पोषण दें। आपके घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से बने ये हेयर मास्क बालों में नमी को बैलेंस्ड रखते हैं और जड़ों को मज़बूत करके हेयरफॉल को कम करने में मदद करते हैं। ये हेयर मास्क बालों को शाइनी और चमकदार बनाते हैं। आइए आपको बताते हैं हेयर फॉल दूर करने के लिए कुछ घरेलू हैरमास्क के बारे में
आंवला, गुड़हल और नारियल तेल का हेयर मास्क
मॉनसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला, गुड़हल और नारियल तेल का हेयर मास्क बहुत अच्छा माना जाता है। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने काफी हद तक कम हो जाते हैं।

आवश्यक सामग्री
- गुड़हल फूल-4
- नारियल तेल-2 बड़े चम्मच
- आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- मॉनसून के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल का फूल, आंवला पाउडर और नारियल का तेल एक साथ लें और पेस्ट बना लें।
- तैयार पेस्ट को एक बाउल में डालें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- हेयर मास्क तैयार है। आप इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। ध्यान रखें इस मास्क को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाना है।
- बालों में हेयर मास्क लगाने के बाद शॉवर कैप से ढक लें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार करें। इससे काफी हद तक बालों का झड़ना कम होता है।
मेथी और दही का हेयर मास्क
यह हेयर मास्क उन लोगों के लिए सही है जो पहली बार मेथी का बालों में इस्तेमाल करने जा रहे हैं। इस हेयर मास्क से मॉनसून में बालों का झड़ना कम होने के साथ बालों में शाइन भी बढ़ती है। आइए जानें हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल का तरीका क्या है।

आवश्यक सामग्री
- मेथी दाना- 2 बड़े चम्मच (रात भर भिगोई हुई)
- दही- 3 बड़े चम्मच
- शहद- 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें- बालों में लाना चाहती हैं केराटिन ट्रीटमेंट जैसी चमक? ट्राई करें बेसन का यह होममेड हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- मेथी के तैयार पेस्ट में दही मिलाएं और उसे तब तक फेंटें जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
- बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें।
- तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- हेयर मास्क को बालों में कम से कम आधे घंटे के लिए लगाए रखें। आधे घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से पाने से धो लें।
- यदि हेयर मास्क अच्छी तरह से साफ न हो तो आप बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल आप बालों में सप्ताह में एक बार करें।
बालों के लिए फायदे
मेथी और दही का यह कॉम्बिनेशन रूखे और डैमेज बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दही बालों को डीप कंडीशनिंग देता है, जबकि मेथी बालों की जड़ों और शाफ्ट को मजबूत बनाती है। इससे बालों का झड़ना काफी कम हो जाता है। इस हेयर मास्क से मॉनसून में भी बाल ज्यादा नहीं टूटते हैं।
यहां बताए दोनों हेयर मास्क मॉनसून में बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकते हैं और इसमें सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इनका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हैम लेकिन इनका बालों में इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।