Face Wash से नहीं, 2 रुपये की इस चीज से धोएं चेहरा; आएगा गजब का ग्लो

हर महिला की इच्छा होती है कि उसकी स्किन बेदाग नजर आए, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, खान-पान में गड़बड़ी, हार्मोनल बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं महंगे फेसवॉश और केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल करने लगती हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई और डैमेज होने लगती है।
इसलिए हमने आपको कुछ दिनों पहले आपको चेहरा धोने के लिए एक सस्ता, नेचुरल और असरदार तरीका यानी मुल्तानी मिट्टी के बारे में बताया था। आज हम आपको दही से चेहरा धोने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी हमारे साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट ने शेयर की है।
दही से चेहरा धोने के फायदे
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में ही सिर्फ शरीर को ही ठंडक नहीं पहुंचाती है, बल्कि यह आपकी ऑयली स्किन का भी अच्छी तरह से ख्याल रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही में नेचुरल प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड होते हैं, जो ऑयल को कंट्रोल करते हैं, पोर्स को गहराई से साफ करते हैं और स्किन के हाइड्रेशन सही रखते हैं। आइए आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि दही से चेहरा कैसे धोना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं?

बढ़ाता है नेचुरल ग्लो
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की डेड सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है, जिससे त्वचा साफ, सॉफ्ट और शाइनी बनती है।
ऑयली स्किन को करता है कंट्रोल
दही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को बैलेंस करता है, जिससे पिंपल्स और चिपचिपाहट कम होती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। यह स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है, जिससे त्वचा न तो ऑयली होती है और न ही ड्राई।
टैनिंग हटाने में मददगार
गर्मियों में सूरज की वजह से टैनिंग हो सकती है। ऐसे में दही बेहद असरदार होता है।
स्किन को रखता है हाइड्रेट
यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे ड्राईनेस और फ्लेक्स की समस्या कम होती है।
पिंपल्स और दाग-धब्बों से राहत
दही के एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखते हैं और एक्ने को कम कर सकते हैं।

स्किन को देता है ठंडक
गर्मियों में यह स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे जलन और रेडनेस कम होती है।
दही से चेहरा कैसे धोएं?
तरीका नंबर-1: दही
- एक या दो चम्मच फ्रेश दही लें।
- इसे सीधे चेहरे पर लगाएं।
- एक-दो मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
- पांच मिनट छोड़ दें।
- फिर पानी से चेहरा धोएं।
- इससे स्किन सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रहती है।
यह भी पढ़ें- Coconut Oil Hacks: महंगे साबुन से नहीं, इस तेल से खिलेगी त्वचा और मुस्कान; जानें इस्तेमाल का सही तरीका
तरीका नंबर-2: दही और बेसन
- एक चम्मच दही में एक चम्मच बेसन मिलाएं।
- चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।
- पांच मिनट बाद चेहरा धोएं।
- यह स्किन को क्लीन और ब्राइट बनाता है।
सावधानी
- हमेशा फ्रेश दही का ही इस्तेमाल करें।
- सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट करें।
- रोजाना एक बार इस्तेमाल काफी है।
- आंखों के आसपास न लगाएं।
यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार
अगर आप महंगे फेस वॉश को इस्तेमाल करके परेशान हो चुकी हैं, तो यह 2 रुपये का दही आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
- क्या दही से रोज चेहरा धोना सही है?
- दही से रोजाना एक बार चेहरा धोना सुरक्षित माना जाता है। यह स्किन को क्लीन, हाइड्रेट और फ्रेश रखता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
- दही चेहरे पर लगाने से क्या फायदा होता है?
- दही में मौजूद Lactic Acid डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट, साफ और ग्लोइंग बनती है।
- क्या दही पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करता है?
- दही के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ रखते हैं और पिंपल्स व दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- दही से चेहरा कैसे धोएं?
- फ्रेश दही लें, चेहरे पर लगाकर 1-2 मिनट मसाज करें, 5 मिनट बाद पानी से धो लें।
- क्या दही से टैनिंग कम होती है?
- दही में मौजूद गुण टैनिंग को हल्का करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।