Brahmi For Hair : सिर में खुजली से लेकर हेयर ग्रोथ तक सभी के लिए ब्राह्मी है लाभदायक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

(How To Use Brahmi For Hair) महिलाओं को अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता और जब बात उनके बालों की हो तो वे इसके लिए न जाने कितने ही पैसे सैलून में लगा देती हैं।
आज से नहीं बल्कि सदियों से आयुर्वेदिक चीजें हमारे लिए हमेशा लाभदायक रही हैं। बात अगर बालों से जुड़ी समस्याओं की करे तो ब्राह्मी बेहद लाभदायक होती है। ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू का कहना है कि ब्राह्मी बालों के लिए वरदान होती है, जानें कैसे ?
ब्राह्मी के फायदे (Benefits Of Brahmi)
- ब्राह्मी न सिर्फ बालों को पोषण देता है बल्कि बालों को चमकदार भी बनाता है।
- ब्राह्मी बालों में होने वाली खुजली से भी आराम दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है।
- गर्मी के कारण बालों में होने वाली फुंसी-फोड़े को भी खत्म करने में मदद करता है।
- साथ ही ब्राह्मी बालों को स्मूथ और सिल्की भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें : Hairstyle Ideas : चब्बी फेस है तो इस तरह के हेयर स्टाइल कीजिए ट्राई
- ब्राह्मी बालों का रूखापन भी दूर करता है।
- ब्राह्मी दो मुंहे बालों के लिए भी बेहद लाभदायक होता है।
- अगर आपके बाल चिपके हुए रहते है तो आप ब्राह्मी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे लगाएं (How To Use Brahmi)
- बालों में ब्राह्मी को लगाने के लिए आप ब्राह्मी के पत्तों समेत पीसकर उसमें नारियल का तेल मिला लें।
- इसके बाद इस घोल को अच्छी तरह से पीसकर बालों की जड़ों पर लगा लें।
- जड़ों के साथ आप बालों के निचले हिस्से तक अच्छी तरह से मसाज कर लें।
इसे भी पढ़ें : Hair Care: पतले से पतले बाल भी हो जाएंगे घने और मोटे,बस ऐलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल
- कम से कम 2 घंटे बाद आप अपने बालों को साफ पानी से धो लें।
- ऐसा आप हफ्ते में 2 बार जरूर कर सकती हैं और बालों से जुड़ी हुई हर समस्या से राहत पा सकती हैं।
अगर आपको हमारी बताई गई ये हेयर केयर टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।