ब्‍यूटी पार्लर जैसी महंगी Body Polishing अब घर पर फ्री में करें, आटे में इन 3 चीजों को मिलाकर तैयार करें खास स्‍क्रब

घर पर आटा, कॉफी, नींबू और नारियल तेल से बना यह आसान Body Polishing Scrub आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो और मुलायम एहसास दे सकता है। जानिए इस आसान DIY बॉडी स्क्रब को बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका, जिससे बिना पार्लर जाए पा सकती हैं चमकदार त्वचा।
Updated:- 2026-05-18, 20:42 IST
DIY body polishing scrub

हर महिला साफ, चमकदार और मुलायम त्वचा पाना चाहती है और वो भी केवल चेहरे की नहीं बल्कि पूरी बॉडी की, इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर महंगी Body Polishing करवाती हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप पार्लर जैसी चमक पा सकती हैं। जी हां, आटा, कॉफी, नींबू और नारियल तेल से बना यह घरेलू बॉडी स्क्रब आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है। यह स्क्रब डेड स्किन हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम और फ्रेश भी बनाता है। खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ती। इस खास स्‍क्रब के बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी बता रही हैं।

बॉडी स्क्रब के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच आटा
  • 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 नींबू छिलके सहित
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल

कैसे तैयार करें स्क्रब

सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें आटा और कॉफी पाउडर डालें। अब नींबू को छोटे टुकड़ों में काटकर उसका रस और थोड़ा छिलका भी मिश्रण में मिला दें। इसके बाद इसमें नारियल का तेल डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल बॉडी स्क्रब तैयार है।

body polishing scrub at home

बॉडी स्क्रब के लिए विधि

नहाने से पहले इस स्क्रब को हाथों, पैरों, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर हल्के हाथों से लगाएं। लगभग 5 से 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से त्वचा साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और चमकदार नजर आने लगती है।

स्क्रब लगाने के फायदे

आटा त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है। कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करके डेड स्किन हटाती है और त्वचा में नेचुरल चमक लाती है। नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को साफ और फ्रेश बनाने में मदद करता है। वहीं नारियल का तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और ड्रायनेस कम करता है।

यह भी पढ़ें- इस 10 रुपये की चीज से बनाएं बॉडी पॉलिशिंग पाउडर, शादी से पहले त्वचा में आएगा चांद-सा निखार

homemade body scrub for glowing skin

नोट- अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। स्क्रब को ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें। नींबू लगाने के बाद तुरंत धूप में न जाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए स्क्रब के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- 2 महीने बाद होने वाली है शादी? अभी से लाल दाल और चावल से करें बॉडी पॉलिशिंग, जानें कैसे

अगर आपको यह घरेलू ब्यूटी टिप पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य ब्यूटी और स्किन केयर स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।