Dark Back Skin: काली पड़ी पीठ की त्वचा को चमकाने के लिए घर पर करें यह ट्रीटमेंट, बचेंगे काफी पैसे और टैनिंग की हो जाएगी छुट्टी

खूबसूरत और मुलायम त्वचा पाने के लिए स्किन केयर करना बेहद जरूरी होता है। यह बात तो हम सभी अच्छे से समझते हैं। वहीं स्किन केयर का मतलब केवल चेहरे तक ही सीमित नहीं होता है बल्कि शरीर के बाकी हिस्सों का भी ख्याल रखना उतना ही जरूरी होता है।
आजकल हम सर्दी के कारण धूप में बैठना काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धूप में ज्यादा देर रहने से आपके चेहरे के साथ साथ बॉडी पर कितनी टैनिंग जमा हो जाती है। अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि घर में मौजूद किन 3 चीजों को इस्तेमाल करके आप पीठ पर होने वाली टैनिंग से कालापन दूर कर सकती हैं और पा सकती हैं खूबसूरत और निखरी त्वचा।
पीठ के कालेपन को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

- 4 से 5 चम्मच बेसन
- 1 से 2 चम्मच दही
- करीब 3 चम्मच गुलाब जल
इसे भी पढ़ें : घर पर बना ये फ्रूट फेस पैक लाएगा आपके चेहरे पर निखार
बेसन के फायदे
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
गुलाब जल के फायदे
- गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है।
- बता दें कि यह त्वचा पर एक नेचुरल टोनर का काम करता है।
- गुलाब जल त्वचा को लचीला बनाने में मदद करता है।
दही के फायदे
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
पीठ के कालेपन को दूर करने के लिए क्या करें?
- पीठ के कालेपन को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 4 से 5 चम्मच बेसन और करीब 1 से 2 चम्मच दही की डालें।
- इसमें अब आप करीब 3 चम्मच गुलाब जल की डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसे आप ब्रश की मदद से अपनी गर्दन से लेकर पीठ तक लगाएं।
- लगाने के लिए आप किसी की सहायता ले सकती हैं।करीब 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 4 बार तक कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ और निखरी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: Facial At Home: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहेगा बेसन से किया फेशियल, जानें तरीका
नोट - किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: Young Skin: उम्र से पहले दिखने लगी हैं त्वचा बूढ़ी? आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें, स्किन दिख सकती है जवां
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।