Hair Tips: बालों को धोने, सुखाने और उलझे बालों को सुलझाने का सही तरीका जानें

क्‍या आपको बालों को धोने, कंडीशनर करने, सुखाने और सुलझाने के सही स्‍टेप्‍स पता हैं? अगर नहीं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। 
Updated:- 2020-04-18, 09:39 IST
how to wash hair properly dandruff

त्‍वचा के साथ-साथ बालों की केयर भी बहुत जरूरी है। खसतौर पर जब आप बालों को वॉश करती हैं तो आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। यदि आप बालों को वॉश करने से लेकर उसे सुलझाने तक के बीच कोई भी गलती करती हैं तो इनका टूटना निश्चित है। इतना ही नहीं इस पूरे प्रॉसेस को यदि आप प्रॉसेस में नहीं करती हैं तो आपके बाल कमजोर भी हो सकते हैं। 

तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपको कैसे बालों को वॉश, कंडीशनर, ड्राय और सुलझाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: ‘चावल के पानी’ से साफ करेंगी बाल तो 1 महीने में दूर हो जाएंगी ये 5 परेशानियां

how to wash thick hair

कैसे करें शैंपू 

  • गंदगी के कारण स्‍कैल्‍प के पोर्स हमेशा बंद हो जाते हैं। अगर शैंपू करने से पहले बालों को स्‍टीम दी जाए इससे यह छिद्र खुल जाते हैं और शैंपू करने पर इन छिद्रों से गंदगी बाहर निकल आती हैं। आपको बालों को शैंपू करने से 20 मिनट पहले तौलिए को गर्म पानी में भिगो कर निचोड़ कर बालों में बांध लेनी चाहिए। 
  • बालों को स्‍टीम करने के बाद आपको अपने स्‍कैल्‍प पर हल्‍के हाथों से मसाज करनी चाहिए। इससे बालों में फंसी गंदगी भी बाहर आ जाती है और स्‍कैल्‍प से कमजोर बाल भी निकल आते हैं। चिपचिपे बालों से परेशान हैं तो ये 5 टिप्‍स आजमाएं, दूर हो जाएगी परेशानी

इसे जरूर पढ़ें: बालों के लिए घर पर ही रीठा से शैंपू, कंडीशनर और हेयर मास्क बनाएं

  • इतना कुछ करने के बाद आपको बालों में सलफेट फ्री शैंपू का इस्‍तेमाल करना चाहिए। आपका शैंपू ऑर्गेनिक होगा तो इसका ज्‍यादा फायदा आपके बालों को मिलेगा। वहीं जो शैंपू आप इस्‍तेमाल करने जा रही हैं उसका पैराबीन फ्री होना भी जरूरी है। 
  • बालों में शैंपू को स्‍कैल्‍प पर लगाएं और बालों में हल्‍की मसाज करें। इसके बाद शैंपू को अच्‍छी तरह से बालों से निकालें। बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए ये 2 घरेलू नुस्‍खे ट्राई करें

 

कैसे करें कंडीशनर 

  • शैंपू करने के बालों को सबसे पहले टॉवल से सुखा लें और फिर बालों की लेंथ में कंडीशनर लगाएं। बालों के टेक्‍सचर के हिसाब से ही बालों में कंडीशनर का यूज करें।  
  • बालों में ज्‍याद कंडीशनर न लगाएं। ऐसा करने से आपकी बाल ग्रीसी हो  जाएंगे। कंडीशन को लगानें के 5 मिनट बाद बालों को अच्‍छी तरह से वॉश करें। कंडीशनर को स्‍कैल्‍प पर न लगने दें। ज्यादा ड्राय हो रहे हैं बाल तो जरूर लगाएं घर पर बना ये खास ‘Henna Hair Mask’

how to wash hair with shampoo at home

बालों को कैसे सुखाएं 

  • आप अपनी कॉटन की टी-शर्ट या फिर माइक्रोफाइबर तौलिए से बालों को सुखा सकती हैं। बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्‍तेमाल कम से कम करें। 
  • अपने गीले बालों को रगड़ें नहीं। ऐसा करने से आपके बाल जड़ से टूट सकते हैं। आप बालों को सुखाने के लिए कुछ देर के लिए धूप में खड़ी हो सकती हैं। 
  • ध्‍यान रखें गीले बालों को ऐसी के सामने खड़े हो कर सुखाने की गलती न करें। आपके बाल ड्राय हो जाएंगे। एग मास्क लगाने के बाद बालों से आ रही है अंडे की स्मेल, तो इन टिप्स की लें मदद

कैसे उलझे बालों को सुलझाएं 

  • कभी भी गीले बालों में कंघी का इस्‍तेमाल न करें। हो सके तो बालों को पहले उंगलियों से सुलझाएं। इसके बाद आप कंघी का इस्‍तेमाल करें। 
  • बालों को सुलझाने के लिए आपको मोटे दातों वाली कंघी का यूज करना चाहिए। ऐसा आप तब ही करें जब आपके बाल 70 प्रतिशत ड्राय हो चुके हों। 
  • बाल ज्‍यादा उलझ गए हैं तो आप बालों में थोड़ा सा सिरम का यूज कर सकती हैं। ध्‍यान रखें ज्‍यादा सिरम का यूज करने से भी बाल ग्रीसी हो जाते हैं इसलिए केवल 2 बूंदी ही सिरम का यूज करें। आपको सिरम केवल बालों की लेंथ पर लगाना है। एग मास्क लगाने के बाद बालों से आ रही है अंडे की स्मेल, तो इन टिप्स की लें मदद

 

अगर आप यह स्‍टेप्‍स फॉलों करती हैं तो न केवल आपके बाल अच्‍छे से साफ हो जाएंगे बल्कि आपके बाल जड़ों से मजबूत भी हो जाएंगे। 

 Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।