गर्मियों के मौसम में हर किसी को सिंपल लुक क्रिएट करना पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे गर्मी का अहसास भी कम होता है। साथ ही, हम ट्रेंड को भी सही तरीके से फॉलो कर पाते हैं। नाखूनों के लिए भी आप सिंपल और अट्रैक्टिव नेल कलर्स को चूज करें। इसमें आपको कई सारे ट्रेंडी कलर मिल जाएंगे। जिसे लगाने के बाद आपके नाखून अच्छे नजर आएंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के 4 कलर्स को आप इस समर सीजन ट्राई कर सकते हैं।
गर्मियों के लिए नेल पेंट के 4 ट्रेंडी कलर्स
आप अपने नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल पेंट के ये 4 ट्रेंडी कलर्स को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप रोजाना के लिए भी नाखूनों पर लगाकर रख सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो इसे किसी खास दिन के लिए नाखूनों पर ट्राई कर सकती हैं।
मल्टी कलर नेल पेंट कलर करें ट्राई
आप नाखूनों पर मल्टी कलर वाले नेल पेंट कलर को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको अपने हाथों पर अलग-अलग रंग लगाने को मिल जाएंगे। साथ ही, इस तरह के नेल कलर से आपके हाथ अट्रैक्टिव नजर आएंगे। इस तरह के नेल कलर में आप मैट और ग्लॉसी दोनों तरह में कलर को चूज करके अप्लाई करें।
न्यूड कलर नेल पेंट करें लगाएं
गर्मियों में लाइट कलर के नेल पेंट लोगों को काफी पसंद आते हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप लाइट ब्राउन कलर, पीच कलर या जेल कलर नेल पेंट को चूज करें। इसके बाद इसे अपने नाखूनों पर अप्लाई करें। इससे आपके नेल्स अच्छे दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें: नेल पेंट को लेकर हमेशा रहती हैं कन्फ्यूज, तो स्किन के हिसाब से चुने कलर
ब्लू कलर नेल पेंट लगाएं
आप नाखूनों को गर्मियों के ट्रेंड के हिसाब से सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप ब्लू कलर की नेल पेंट को चूज कर सकती हैं। इस तरह की नेल पेंट लगने के बाद हाथों को सुंदर दिखाएगी। इसमें आप लाइट और डार्क दोनों तरह के ब्लू कलर को चूज कर सकती हैं। कलर आपको मैट और ग्लॉसी दोनों तरह में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को फॉलो करके चुनें सही नेल पेंट, हाथ लगेंगे खूबसूरत
व्हाइट कलर नेल पेंट
हाथों को कूल और सिंपल रखने के लिए आप व्हाइट कलर के नेल पेंट को अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह के नेल पेंट हाथों की सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसमें आप ऑफ व्हाइट कलर या क्रीम कलर को चूज कर सकते हैं।
इस बार ट्राई करें ये नेल पेंट। गर्मियों में आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपकी कलेक्शन में नए कलर ऐड हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों