विंटर सीजन में चाहती हैं गुलाबी ग्लो तो चुकंदर से बना फेस मास्क करें ट्राई, एक्सपर्ट से जाने इस्तेमाल करने का तरीका

सर्दियों के मौसम में त्वचा को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है ताकि चेहरे का ग्लो बना रहे। सर्दियों के मौसम में स्किन ग्लो करें इसके लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, कई बार इन प्रोडक्ट्स का परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता हैं। वहीं अगर आप सस्ते में गुलाबी ग्लो चाहती हैं तो आप चुकंदर से बना फेस मास्क ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर से बना फेस मास्क का इस्तेमाल करने से जहां आप गुलाबी ग्लो पा सकती हैं तो साथ ही ये स्किन की जुड़ी समस्या को कम कर सकता है।
त्वचा के लाइट फायदेमंद है चुकंदर

चुकंदर जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं इसमें मौजूद गुण भी स्किन के लिए फायदेमंद है। चुकंदर की मदद से कैसे फेस मास्क बनाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से संपर्क किया और उन्होंने चुकंदर के फेस मास्क बनाने की विधि बताई है। इसी के साथ एक्सपर्ट ने कुछ और भी चीजें जिनकी मदद से ये फेस मास्क बनाया जा सकता है। ये सभी चीजें भी कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी चीजें भी चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की स्किन हो गई है खुरदुरी तो ट्राई करें ये फेस मास्क
सामग्री
- 1 चुकंदर
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच दूध पाउडर
इस तरह बनाए फेस मास्क

- चुकंदर को काट कर पानी में भिगो दें
- 15 मिनट बाद पानी और चुकंदर को अलग कर लें
- इस पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं
- इसके बाद इसमें दूध पाउडर मिक्स करें
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो अगर इस तरह करेंगी ग्रीन-टी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।